Published : Sep 23, 2024 08:00 am IST, Updated : Sep 23, 2024 08:00 am IST
1/8Image Source : Instagram
अमरीश पुरी से लेकर अमजद खान तक, बॉलीवुड में कई खलनायक हुए जिनका खौफ एक दौर में दर्शकों के दिलों में घर कर चुका था। इसी दौर में एक और विलेन थे, जिन्हें देखकर तो लोग अपनी पत्नियों तक को छुपा लेते थे। बॉलीवुड के ये चर्चित विलेन कोई और नहीं बल्कि प्रेम चोपड़ा हैं, जिन्होंने 70 के दशक में इंडस्ट्री के कई टॉप विलेन्स को टक्कर दी थी। आज प्रेम चोपड़ा का 89वां जन्मदिन है। अब वह फिल्मी दुनिया से लगभग ओझल हो चुके हैं, लेकिन एक समय था जब लोगों के जुबान पर इनके ही डायलॉग रहते थे।
2/8Image Source : Instagram
फिर चाहे वो 'नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या' से लेकर 'कल भला तो हो भला' जैसे डायलॉग काफी मशहूर हुए थे। प्रेम चोपड़ा के डायलॉग बोलने का अंदाज भी काफी चर्चित था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा को लोग एक समय पर रियल लाइफ खलनायक समझने लगे थे।
3/8Image Source : Instagram
प्रेम चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था और बताया था कि कैसे एक समय पर लोग उन्हें देखकर अपनी पत्नियां छुपा लेते थे। इसकी वजह थी कि उन्होंने कई फिल्मों में खलनयाक के किरदार निभाए थे, ऐसे में लोग समझने लगे थे कि वह रियल लाइफ में भी वैसे ही हैं।
4/8Image Source : Instagram
चोपड़ा साहब ने इसके बारे में बात करते हुए कहा था- 'जी हां, एक समय पर लोग मुझे देखकर अपनी पत्नियां छुपा लेते थे। मैं अक्सर उनके पास जाता और बात करता, तब वह अचंभे में पड़ जाते कि रियल लाइफ में मैं उन्हीं के जैसा इंसान हूं।'
5/8Image Source : Instagram
प्रेम चोपड़ा ने इसके बारे में बात करते हुए आगे कहा था- 'अक्सर लोग समझ लेते थे कि रियल लाइफ में भी मैं एक विलेन हूं। लेकिन, मैं इसे हमेशा कॉम्प्लीमेंट की तरह लेता था। मुझे लगता था कि मैं अपना काम अच्छे से कर रहा हूं, तभी ऐसा हो रहा है।'
6/8Image Source : Instagram
प्रेम चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर आते हैं। उनका जन्म लाहौर में हुआ था और विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला शिफ्ट हो गया, जहां वह पले-बढ़े।
7/8Image Source : Instagram
प्रेम चोपड़ा ने अपनी स्कूलिंग शिमला और ग्रजुएशन पंजाब यूनिवर्सिटी से किया और इसी दौरान वह नाटकों में भाग लेने लगे। प्रेम चोपड़ा के पिता तो उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन ग्रेजुएशन के बाद वह मुंबई आ गए और जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री ले ली। इसी बीच उनकी मां का कैंसर के चलते निधन हो गया। इस दौरान प्रेम चोपड़ा की बहन अंजू काफी छोटी थीं और प्रेम चोपड़ा ने अंजू को अपनी पहली बेटी मान लिया।
8/8Image Source : Instagram
प्रेम चोपड़ा का कपूर खानदान से गहरा नाता है। दरअसल, उनकी शादी राज कपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से हुई है। उमा और प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां रकिता, पुनीता और प्रेरणा हैं। रकिता ने जहां स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की है, वहीं पुनीता ने सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से शादी की है। छोटी बेटी प्रेरणा ने बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी से शादी की है।