'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के हाथ से निकलने के बाद फूट-फूटकर रोई ये एक्ट्रेस, दिशा पटानी नहीं थी पहली पसंद
'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के हाथ से निकलने के बाद फूट-फूटकर रोई ये एक्ट्रेस, दिशा पटानी नहीं थी पहली पसंद
रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा किया है कि कॉस्ट्यूम और स्क्रिप्ट पढ़ने के बावजूद एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में से उन्हें दिशा पटानी से रिप्लेस किया गया, जिसके बाद वह फूट-फूट कर रो पड़ी थीं।
Published : Sep 12, 2024 10:11 pm IST, Updated : Sep 12, 2024 10:11 pm IST
1/7Image Source : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के करियर की दिशा बदल दी। वहीं एक ऐसी एक्ट्रेस भी थी जिनके हाथ से इस फिल्म के निकल जाने के बाद वह फूट-फूटकर रोई थी।
2/7Image Source : Instagram
'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनेत्री दिशा पटानी भी थीं, जिन्होंने सुशांत सिंह की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भूमिका पहले रकुल प्रीत सिंह के पास में थी और उन्होंने इसके लिए अच्छी तैयारी भी की थी?
3/7Image Source : Instagram
रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने याद किया, 'मैंने कॉस्ट्यूम और स्क्रिप्ट रीडिंग का काम पूरा कर लिया था, लेकिन फिर उनकी तारीखें एक महीने आगे बढ़ गईं और मैं राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्मों की शूटिंग कर रही थी।
4/7Image Source : Instagram
'ब्रूस ली: द फाइटर' एक महीने में रिलीज होने वाली थी और दो गाने शूट होने बाकी थे। इसलिए, मैं तारीखों में कोई बदलाव नहीं कर पाई और मैं रो पड़ी कि मैंने इतनी अच्छी फिल्म मिस कर दी।'
5/7Image Source : Instagram
'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक जीवनी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनुपम खेर, कुमुद मिश्रा, भूमि पेडनेकर, बृजेंद्र काला और अन्य ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।
6/7Image Source : Instagram
इसी इंटरव्यू में रकुल प्रीत सिंह ने ये भी बताया कि नेपोटिज्म की वजह से उन्हें कई रोल गंवाने पड़े, लेकिन इससे उन्हें कभी गुस्सा नहीं आता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर कल उनके बच्चे मदद चाहेंगे तो वह भी करेंगी और ऐसा इसलिए क्योंकि एक पैरेंट के तौर पर उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।
7/7Image Source : Instagram
रकुल प्रीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार अपनी 2019 की हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में नजर आएंगी।