इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप है। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने की सलाह दी जा रही है। इन सभी नियमों का ध्यान रखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। उन्होंने अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए हाथों में ग्ल्वस भी पहने हुए थे।
रकुल प्रीत सिंह अपने होमटाउन दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उन्हें सुरक्षा के पूरे नियमों का पालन करते हुए देखा गया।
बताया जा रहा है कि रकुल के साथ उनके भाई भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपनी बहन की तरह की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए खुद को मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट से पूरी तरह पैक किया हुआ था।
बता दें कि देश भर में ढाई महीने से चल रहे लॉकडाउन के बाद जैसे ही अनलॉक-1 शुरू हुआ, बॉलीवुड के कई सितारे अपने घर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। रकुल प्रीत सिंह को हाल ही में बांद्रा समुद्र तट पर 10 किमी तक पैदल जाते देखा गया, उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं।
रकुल प्रीत को इस लॉकडाउन के बीच अपने काम की बहुत याद आ रही थी और उनका कहना था कि वापस काम पर लौटने का अब वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं। रकुल ने इस साल की शुरुआत में शाकाहार को अपनाया है।
आने वाले समय में रकुल अपनी एक मूवी में अभिनेता अर्जुन कपूर संग नजर आएंगी।