...जब रेखा, अमिताभ और जया का हुआ था आमना सामना
बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां रेखा और जया बच्चन के रिश्तों में काफी लंबे वक्त से खटास चल रही थी, लेकिन पिछले कुछ वक्त पहले इन्हें साथ देखा गया था। तब ऐसा कहा जा रहा था कि इनके रिश्ते सुधरते नजर आ रहे हैं
Published : Mar 22, 2016 06:53 pm IST, Updated : Oct 10, 2016 04:09 pm IST
1/8
कुछ वक्त पहले हुए मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2016 में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन को एक दूसरे से रुबरु होते हुए देखा गया था।
2/8
इस मौके पर जया और रेखा की खास बोंडिंग देखने को मिली थी।
3/8
समारोह खत्म होने के बाद इन दोनों अभिनेत्रियों ने बाहर जाते हुए एक दूसरे को बाय भी किया था।
4/8
बाय करते हुए जया ने रेखा को एक फ्लाइंग किस भी दिया था जिसे देखकर रेखा मुस्कुरा दी थीं। इस मौके पर उनके साथ शबाना आजमी भी वहीं मौजूद थीं।
5/8
इसके बाद दोनों अपनी-अपनी कार में चली गई थीं।
6/8
इस मौके पर अमिताभ और रेखा भी एक फ्रेम में कैप्चर किए गए थे।
7/8
इससे कुछ वक्त पहले हुए ‘स्टार स्क्रीन अवार्ड्स’ में रेखा और जया को एक दूसरे से गले लगते हुए भी देखा गया था।
8/8
इसके अलावा बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने भी एक अवार्ड समारोह में रेखा के हाथ से अवार्ड लेते हुए उन्हें ‘मां’ कहकर बुलाया था।