Published : Sep 06, 2026 11:05 pm IST, Updated : Sep 06, 2026 11:05 pm IST
1/6Image Source : INDIA TV
अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से श्री हरि विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहती है।
2/6Image Source : INDIA TV
एकादशी के दिन इन नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी होता है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन की गई कुछ गलतियां व्रत के फल को निष्फल कर सकती हैं। तो यहां जानिए कि एकादशी के दिन कौनसे काम नहीं करने चाहिए।
3/6Image Source : PEXELS
एकादशी व्रत के दिन चावल का सेवन पूरी तरह वर्जित होता है। तो इस दिन चावल या इससे बनी चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
4/6Image Source : INDIA TV
एकादशी के दिन तुलसी तोड़ने की भी मनाही होती है। तो एकादशी की पूजा के लिए पहले से तोड़ी गई तुलसी का ही प्रयोग करें। इसके अलावा एकादशी के दिन तुलसी में जल भी नहीं चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं और इस दिन वह निर्जला व्रत रखती हैं।
5/6Image Source : INDIA TV
एकादशी के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। इस दिन मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और मसूर की दाल जैसी तामसिक तीजों से दूरी बना रखें। एकादशी के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें।
6/6Image Source : PEXELS
एकादशी के दिन किसी के लिए भी अपने मन में बुरे विचार न लाएं। मन को पूरी तरह शांत रखें। इसके अलावा एकादशी के दिन किसी को अपशब्द भी न बोलें और नहीं क्रोध, क्लेश करें।