गणपति के सच्चे भक्त हैं ये सितारे, अपने हाथों से बनाते हैं बप्पा की मूर्ति
गणपति के सच्चे भक्त हैं ये सितारे, अपने हाथों से बनाते हैं बप्पा की मूर्ति
गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में पंडाल सजाए गए हैं। मुंबई में इसका विषेश और भव्या आयोजन किया गया है। गणपति पूजा के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। इसकी झलक हम आपको दिखाएंगे।
Published : Sep 07, 2024 10:34 am IST, Updated : Sep 07, 2024 10:34 am IST
1/6Image Source : Instagram
आज यानी शनिवार को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। पूरे महाराष्ट्रे में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन काफी भव्य अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। खास तौर पर मुंबई में गणपति पूजा देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। मुंबई की तरह ही बॉलीवुड में भी इस त्योहार की धूम रहती है। सितारे भी बप्पा की पूजा में लगे नजर आते हैं। कई सितारे खुद अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति भी बनाते हैं। ऐसे सितारों की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।
2/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख भी बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित करते हैं और इसके लिए वो अपने हाथों से ही गणेश भगवान की मूर्ति बनाते हैं। रितेश ऐसा सालों से कर रहे हैं। ईको फ्रेंडली मूर्ती बनाकर रितेश लोगों को खास संदेश भी देते हैं। इतना ही नहीं एक्टर की तरह ही उनके बच्चे भी अब गणेश चतुर्थी से पहले गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हैं।
3/6Image Source : Instagram
'पवित्र रिश्ता' फेम टीवी के पॉपुलर एक्टर और होस्ट रित्विक धनजानी भी बप्पा के सच्चे भक्त हैं और उनकी ये भक्ति हर साल गणेश चतुर्थी पर देखने को मिलती है। एक्टर अपने हाथों से हर साल बप्पा की मूर्ती बनाते हैं और फिर घर पर पंडाल सजाकर उनकी स्थापना करते हैं। उनकी मूर्ति बिल्कुल किसी प्रोफेशनल की तरह ही होती है और इसके लिए वो कई दिनों तक मेहनत भी करते हैं।
4/6Image Source : Instagram
टीवी के एक्टर करण वाही भी अपने दोस्त रित्विक धनजानी की तरह ही बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। हर साल दोनों साथ मिलकर बप्पा की मूर्ति तैयार करते हैं और फिर धूमधाम से दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। हर साल सोशल मीडिया पर करण वाही मूर्ति बनाने की पूरी प्रक्रिया भी दिखाते हैं और फिर सेलिब्रेशन की झलकियां भी साझा करते हैं।
5/6Image Source : Instagram
टीवी और मराठी फिल्मों के एक्टर राकेश बापट न सिर्फ कमाल की एक्टिंग करते हैं, बल्कि शानदार मूर्तियां भी बनाते हैं। दरअसल राकेश एक्टर होने के साथ प्रोफेशनल आर्टिस्ट हैं। पेंटिंग के साथ स्कल्पचर मेकिंग का भी उनके खूब शौक हैं। सालों से राकेश हर साल गणेश चतुर्थी से पहले गणपति बप्पा की मूर्ति बनाकर तैयार कर लेते हैं। इतना ही नहीं राकेश पूरे मराठी स्टाइल में पूजा अर्चना भी करते हैं।
6/6Image Source : Instagram
'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी हर साल गणेश चतुर्थी मनाती हैं। एक्ट्रेस भी अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाकर तैयार करती हैं। एक्ट्रेस इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करती हैं।