बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। लेकिन यहां सारी महफिल लूट ली सलमान के भान्जे आहिल ने।
सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की यह पहली फिल्म है। वरीना को इससे पहले आपने कैडबरी के एड में देखा होगा।
लवरात्रि में सोहेल खान पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
अर्पिता खान पति आयुष की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बेटे आहिल के साथ नजर आईं।
इस मौके पर सलमान, आयुष और वरीना ने मीडिया से बातचीत की।
आयुष और वरीना ने इस मौके पर डांस भी किया।
यह फिल्म दो ऐसे अजनबियों की है जो नवरात्रि में एक दूसरे से मिलते हैं, और दोनों को प्यार हो जाता है।
इस फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर इसे 15 ही मिनट में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। 'लवरात्रि' 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।