सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक, बहनों पर जान छिड़कने वाले भाइयों की मिसाल हैं ये बॉलीवुड हीरो
सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक, बहनों पर जान छिड़कने वाले भाइयों की मिसाल हैं ये बॉलीवुड हीरो
बॉवीवुड में भी आज रक्षाबंधन के त्योहार की धूम है। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक अपनी बहनों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे भाई हैं जो अपनी बहनों पर जान छिड़कते हैं और जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं। देखें इनकी पूरी लिस्ट-
Published : Aug 19, 2024 12:59 pm IST, Updated : Aug 19, 2024 03:55 pm IST
1/6Image Source : X
सिनेमा की दुनिया में भी रक्षाबंधन का त्योहार शानदार तरीके से दिखाया गया है। हिंदी फिल्मों में भी भाई-बहन का अटूट प्यार लोगों का दिल जीतता आया है। वैसे फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी कई बॉलीवुड सितारे हैं जो अपनी बहनों से बेहद प्यार करते हैं और उनकी ख्वाहिशों को पूरा करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते या कहें कि ये भाई अपनी बहनों को जान से ज्यादा प्यार करते हैं। ऐसे भाइयों की लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं।
2/6Image Source : X
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी बहन लालारुख से बहुत प्यार करते हैं। एक्टर की बहन ने शादी नहीं की है और शाहरुख खान और उनके परिवार के साथ ही रहती हैं। शाहरुख खान भी बहन का बहुत ख्याल रखते हैं। लाइमलाट से दूर लालारुख कभी-कभार ही मुंबई सड़कों या किसी इवेंट में नजर आती हैं।
3/6Image Source : X
अक्षय कुमार और उनकी बहन के बीच भी अटूट प्यार है। अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया को पलकों पर बिठाकर रखते हैं। हाल में ही 'रक्षाबंधन' फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार की बहन अलका ने बताया था कि किस तरह से अक्षय कुमार बचपन से उनका ख्याल रख रहे हैं और पिता की मौत की बाद एक पिता की तरह उनको संभालने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं।
4/6Image Source : X
सलमान खान का अपनी बहनों के लिए प्यार किसी से नहीं छिपा है। सलमान अपनी बहनों के साथ ही उनके बच्चों पर भी बेहिसाब प्यार लुटाते हैं। सलमान खान की दो छोटी बहनें हैं। अलविरा खान उनकी मां सलमा खान की ही बेटी हैं, वहीं अर्पिता खान उनकी दूसरी मां हेलन की गोद ली हुई बेटी हैं। दोनों पर ही सलमान खान प्यार लुटाते हैं।
5/6Image Source : X
सोहा अली खान और सबा पटौदी, बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की छोटी बहनें हैं। सैफ अपनी बहनों के साथ काफी वक्त बिताते हैं। सैफ अली खान की बहनें भी उनके साथ हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। राखी का त्योहार भी पूरा परिवार एख साथ मिलकर सेलिब्रेट करेगा।
6/6Image Source : X
कार्तिक आर्यन की छोटी बहन बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं, वो पेशे से डॉक्टर हैं। कार्तिक की बहन का नाम डॉ. कृतिका तिवारी है। कार्तिक और कृतिका के बीच काफी फ्रेंडली रिश्ता है और सोशल मीडिया पर भी दोनों का प्यार अक्सर देखने को मिलता है। कार्तिक अपनी बहन की टांग खिचाई भी करते रहते हैं।