बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बचपन की एक पुरानी फोटो शेयर की है, इसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी सारा अपने बचपन के बिताए सुनहरे पलों को याद करते हुए तस्वीरें शेयर करती आई हैं, क्या आपने इन क्यूट फोटोज को देखा है...
सारा अली खान ने कुछ दिनों पहले ही ये फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'मेरे सपनों की रानी, हमेशा मैं ही रही हूं।'
सारा अली खान ने अपने दोस्तों को याद करते हुए उनके साथ पुरानी फोटो शेयर की थी।
बता दें कि सारा अली खान बचपन में काफी हेल्दी थीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने से पहले खुद को कड़ी मेहनत कर फिट किया है।
सारा अली खान ने केदारनाथ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नज़र आई थीं।
सारा अब वरुण धवन के साथ कूली नंबर वन के रीमेक में दिखाई देंगी। इसके अलावा अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे मूवी में भी नज़र आएंगी।