पति की मौत के बाद, अब ऐसे जिंदगी बिता रही हैं एक्ट्रेस
पति की मौत के बाद, अब ऐसे जिंदगी बिता रही हैं एक्ट्रेस
विद्या मालवडे भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। एयर होस्टेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया।
Published : May 02, 2024 02:13 pm IST, Updated : May 06, 2024 02:52 pm IST
1/8Image Source : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक विद्या मालवडे भी हैं। एयर होस्टेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस विद्या ने शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया।
2/8Image Source : Instagram
फिल्म 'चक दे इंडिया' से विद्या मालवडे की किस्मत चमक उठी और रातों-रात स्टार बन गईं। दर्शकों को एक्ट्रेस का काम इस फिल्म में बहुत पसंद आया। इतना ही नहीं वो किंग खान संग भी बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करती हैं।
3/8Image Source : Instagram
'चक दे इंडिया' में काम कर चुकी विद्या मालवडे ने इस फिल्म में गोलकीपर का रोल प्ले किया था। इस मूवी से उन्हें खूब नेम फेम मिला था और आज भी लोग उन्होंने इसी रोल की वजह से एक झलक में पहचान लेते हैं।
4/8Image Source : Instagram
विद्या मालवड़े दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की भतीजी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और उन्हें बाद में फिल्म निर्माता प्रहलाद कक्कड़ के लिए काम किया।
5/8Image Source : Instagram
विद्या मालवड़े ने विक्रम भट्ट की 'इंतेहा' (2003) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई। एक्ट्रेस को 2007 की 'चक दे इंडिया' से शोहरत मिली। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की गोलकीपर और कप्तान की भूमिका निभाई थी और शाहरुख खान ने कोच की भूमिका निभाई।
6/8Image Source : Instagram
विद्या ने संजय दत्त और इमरान खान अभिनीत फिल्म 'किडनैप' में भी लीड रोल प्ले कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने कई मशहूर वेब सीरीज में भी काम किया है। इनमें 'मिसमैच्ड', 'मिसमैच्ड 2', 'डॉ. अरोड़ा', 'इनसाइड एज 2', 'फ्लेश' और 'हू इज योर डैडी' शामिल हैं।
7/8Image Source : Instagram
बहुत कम लोग जानते हैं कि विद्या के पहले पति की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी, जब वह सिर्फ 27 साल की थीं। विद्या मालवड़े के पति कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा एक एलायंस एयर के पायलट थे। 1997 में कपल की शादी हुई थी।
8/8Image Source : Instagram
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने उस घटना को याद करते हुए बताया था कि जब उनके पति की मौत की खबर मिली तब वह जर्मनी में थी। ये खबर सुनते ही उनके मन में भी सुसाइड करने का ख्याल आया, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया और आज वो अपनी आगे की लाइफ को बड़ी बहादुरी से बिता रही हैं।