करवाचौथ पर लगवाएं झुमका मेहंदी से लेकर चांद और कमल वाले खूबसूरत डिजाइन
करवाचौथ पर लगवाएं झुमका मेहंदी से लेकर चांद और कमल वाले खूबसूरत डिजाइन
करवाचौथ पर इस बार वही पुराने मेहंदी के डिजाइन रिपीट करने से अच्छा है कुछ नया ट्राई करें। इन दिनों झुमका मेहंदी, चांद मेहंदी, कमल के फूल वाली मेहंदी का ट्रेंड है। आप इन खूबसूरत डिजाइन्स को कॉपी कर सकती हैं।
Published : Oct 27, 2026 08:03 am IST, Updated : Oct 27, 2026 08:03 am IST
1/7Image Source : India Tv
हाथों पर पिया के नाम के मेहंदी लगवानी है तो इस बार करवाचौथ पर कुछ नए डिजाइन ट्राई करें। करवाचौथ पर झुमका मेहंदी, चांद मेहंदी और कमल मेहंदी के डिजाइन ट्रेंड में हैं।
2/7Image Source : Insta: @kaamnalovey
करवाचौथ पर अपने हाथों को कमल के फूलों वाली मेहंदी के डिजाइन से सजाएं। आप हथेली पर आगे या पीछे कहीं भी इस तरह के फूलों वाले डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।
3/7Image Source : Insta: @kaamnalovey
मेहंदी के डिजाइन में इस बार कुछ हटकर झुमका मेहंदी भी ट्रेंड में है। आप इस तरह के डिजाइन लगवा सकती हैं। इसके साथ हथेली पर खूबसूरत तितली वाला डिजाइन कॉपी कर सकती हैं।
4/7Image Source : Insta: @kaamnalovey
करवाचौथ पर चांद की पूजा की जाती है, इसलिए इस मौके पर आप अपने हाथ पर खूबसूरत चांद डिजाइन बनवा सकती हैं। चांद सितारे वाले मेहंदी के डिजाइन हाथों पर बहुत सुंदर लगते हैं।
5/7Image Source : Insta: @kaamnalovey
ऑफिस जाने वाली महिलाएं इस तरह छोटे और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन हाथों पर बनवा सकती हैं। ये दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और इन्हें बनाना भी आसान होता है।
6/7Image Source : Insta: @kaamnalovey
आगे से भरा-भरा मेहंदी वाला डिजाइन चाहिए तो कुछ इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं। इसमें बैक साइड पर हल्के डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। ये मेंहदी करवाचौथ पर काफी अच्छी लगेगी।
7/7Image Source : Insta: @kaamnalovey
अरेबिक मेहंदी के डिजाइन भी काफी बदल गए हैं। हल्की और लेटेस्ट मेहंदी के लिए आप इस तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। इससे हाथ खाली भी लगता है और पूरा जाल जैसा भी बन जाता है।