जब अजय देवगन की एक 'ना' ने चमका दी शाहिद कपूर की किस्मत, सिंघम के इनकार ने दिलाई 545 करोड़ी फिल्म
जब अजय देवगन की एक 'ना' ने चमका दी शाहिद कपूर की किस्मत, सिंघम के इनकार ने दिलाई 545 करोड़ी फिल्म
अजय देवगन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं, जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट तो कई ब्लॉकबस्टर दी हैं। लेकिन, कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनते-बनते भी रह गए।
Published : Jul 03, 2024 07:00 am IST, Updated : Jul 03, 2024 07:00 am IST
1/7Image Source : Instagram
अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर दे रहे हैं। पिछले दिनों 'शैतान' के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म की कहानी और कलाकार दोनों को दर्शकों से खूब तारीफें मिलीं। सस्पेंस-थ्रिलर हो या कॉमेडी, अजय देवगन हर जॉनर की फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं।
2/7Image Source : Instagram
लेकिन, उन्होंने अपने करियर में ऐसी कई फिल्में भी ठुकराई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की और उनकी एक ना ने दूसरे एक्टर की किस्मत चमका दी।
3/7Image Source : Instagram
ऐसे ही एक एक्टर हैं शाहिद कपूर, जिन्होंने उस फिल्म से लाइमलाइट लूट ली, जिसे करने से अजय देवगन ने इनकार कर दिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और देखते ही देखते 545 करोड़ कमा डाले।
4/7Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की। 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में दिखाई दिए थे।
5/7Image Source : Instagram
215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 545 करोड़ का कलेक्शन किया और इसकी खूब चर्चा भी हुई। फिल्म में शाहिद कपूर ने महारावल लतन सिंह का किरदार निभाया था।
6/7Image Source : Instagram
हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि शाहिद कपूर इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, ये रोल पहले अजय देवनग को ऑफर हुआ था, लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया।
7/7Image Source : Instagram
अजय देवगन की ना के बाद मेकर्स ने शाहिद कपूर को ये फिल्म ऑफर की और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी, जिसके बाद इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शाहिद महारावल रतन सिंह के किरदार में दिखाई दिए।