श्वेता तिवारी से लेकर नसीरुद्दीन शाह तक, इन बॉलीवुड एक्टर्स ने पाकिस्तानी सिनेमा में दिखाया दमखम
श्वेता तिवारी से लेकर नसीरुद्दीन शाह तक, इन बॉलीवुड एक्टर्स ने पाकिस्तानी सिनेमा में दिखाया दमखम
श्वेता तिवारी से लेकर नसीरुद्दीन शाह तक, कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हुए हैं जिन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा में काम किया है। इनका दमखम पाकिस्तान में भी देखने को मिला है। यहां देखें इन एक्टर्स ने किन पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया है।
Published : Oct 15, 2024 06:20 pm IST, Updated : Oct 15, 2024 06:20 pm IST
1/10Image Source : Instagram
भारतीय सिनेमा में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने की बात तो आम है, लेकिन भारतीय एक्टर्स का पाकिस्तानी ड्रामों और फिल्मों में काम करना आपने कम ही सुना होगा। कई नामी भारतीय एक्टर्स ने पाकिस्तानी सिनेमा में काम भी किया और अपना दमखम भी दिखाया है। इतना ही नहीं कई की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। यहां देखें ऐसे एक्टर्स की पूरी लिस्ट-
2/10Image Source : Instagram
उन्होंने कई टीवी शो में काम किया। अभिनेत्री ने साल 2014 में 'सल्तनत' नामक एक पाकिस्तानी फिल्म में भी काम किया, जिसमें अभिनेता अहसान खान लीड रोल में थे। उन्होंने फिल्म में 'परी' की भूमिका निभाई थी।
3/10Image Source : Instagram
अभिनेत्री किरण खेर बॉलीवुड में अपने कई रोल्स के लिए जानी जाती हैं। 'सरदारी बेगम', 'देवदास', 'मैं हूँ ना', 'दोस्ताना' और 'सिंह इस किंग' जैसी कई फिल्मों से उन्हें बी-टाउन में पहचान मिली। साल 2003 में किरण ने 'खामोश पानी' नामक एक पाकिस्तानी फिल्म की, जिसमें उन्होंने एक पाकिस्तानी विधवा की भूमिका निभाई। इस किरदार के लिए उन्हें खूब सराहा गया और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले।
4/10Image Source : Instagram
भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। नसीरुद्दीन शाह ने दो हिट पाकिस्तानी फिल्मों में भी अभिनय किया और सरहद पार भी उन्होंने अपनी प्रतिबा साबित की। साल 2007 में नसीरुद्दीन ने फिल्म 'खुदा के लिए' में अभिनय किया, जिसमें फवाद खान, शान शाहिद और इमान अली भी थे। उन्होंने 2013 में एक और पाकिस्तानी फिल्म 'जिंदा भाग' भी की, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
5/10Image Source : Instagram
कई भाषाओं में कई तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए पहचाने जाने वाले ओम पुरी को विश्व सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक दर्जा हासिल है। दो राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले एक्टर ओम पुरी ने पाकिस्तानी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी है। साल 2016 में रिलीज हुई 'एक्टर इन लॉ' में उन्होंने काम किया, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा गया।
6/10Image Source : Instagram
पेशावर (अब पाकिस्तान में) में एक पंजाबी हिंदू परिवार में जन्मे विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया। विलेन से हीरो का उनका ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को काफी पसंद आया। साल 2007 में विनोद खन्ना ने पाकिस्तानी उर्दू फिल्म 'गॉडफादर: द लीजेंड कंटीन्यूज' में अभिनय किया।
7/10Image Source : Instagram
अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने साल 2003 में फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिल्म जूली से प्रसिद्धि हासिल की। 'चुप चुप के', 'मिथ्या', 'सनक' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्मों से चमकने वाली नेहा ने पाकिस्तानी फिल्म 'कभी प्यार न करना' में भी काम किया। वीना मलिक, ज़ारा शेख और मुअम्मर राणा भी इस फिल्म का हिस्सा रहे थे।
8/10Image Source : Instagram
मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फिल्मों में आपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ने पाकिस्तानी सिनेमा में भी काम किया है। साल 2010 में जॉनी लीवर ने 'लव में गम' नामक एक पाकिस्तानी फिल्म में अभिनय किया, जिसमें पाकिस्तानी सितारे मुअम्मर राणा और रीमा खान भी थे।
9/10Image Source : Instagram
टीवी सीरियल अभिनेत्री सारा खान अपने सीरियल 'बिदाई' से घर-घर में मशहूर हुईं। उन्हें 'ससुराल सिमर का' में भी देखा गया। इसके बाद वो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनीं और अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस ने साल 2016 में 'बे खुदी' नामक टीवी शो में काम किया। इसमें उन्होंने 'फिजा' की भूमिका निभाई। इसके अलावा वो साल 2017 में 'लाइकिन' में भी नजर आईं।
10/10Image Source : Instagram
बॉलीवुड फिल्म 'दरार' में विलेन के रोल से करियर की शुरुआत करने वाले अरबाज खान ने भी पाकिस्तानी सिनेमा में काम किया। 'प्यार किया तो डरना क्या', 'मालामाल वीकली', 'दबंग' और कुछ अन्य फिल्मों में अपने काम के लिए लोकप्रिय थे एक्टर ने 'गॉडफादर: द लीजेंड कंटीन्यूज' नामक एक पाकिस्तानी फिल्म में काम किया। इसमें उन्होंने 'शाकिर खान' की भूमिका निभाई।