सोनू निगम से वसुंधरा दास तक, ये सिंगर फिल्मों में भी कर चुके हैं धमाका
सोनू निगम से वसुंधरा दास तक, ये सिंगर फिल्मों में भी कर चुके हैं धमाका
दिलजीत दोसांझ, सोनू निगम, किशोर कुमार, लकी अली और वसुंधरा दास के अलावा भी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार सिंगर हैं जो फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जहां कुछ के किरदार लोगों को याद हैं तो कुछ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही फ्लॉप हो गए।
Published : May 30, 2024 01:20 pm IST, Updated : May 30, 2024 01:20 pm IST
1/10Image Source : Instagram
सोनू निगम के अलावा भी कई ऐसे बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर हैं जो मूवीज में भी काम चुके हैं, लेकिन इन सिंगर ने सिर्फ फिल्म जगत ही नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है।
2/10Image Source : Instagram
दिलजीत दोसांझ, सोनू निगम, किशोर कुमार, लकी अली और वसुंधरा दास के अलावा कई स्टार सिंगर ऐसे हैं जो एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं। सिंगर बन जबरदस्त नेम फेम कमाने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी धूम मचा चुके हैं।
3/10Image Source : Instagram
पॉप सिंगर और रैपर मीका सिंह ने 2011 में 'लूट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने इस फिल्म में एक ठग वरिंदर की भूमिका निभाई थी। उनका ये किरादर लोगों को बहुत पसंद आया था।
4/10Image Source : Instagram
दिलजीत दोसांझ ने 2011 में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में 'द लॉयन ऑफ पंजाब' से डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि, फिल्म का टाइटल ट्रैक 'लक 28 कुड़ी दा' जिसे उन्होंने यो यो हनी सिंह के साथ गाया था वो काफी हिट हुआ। वहीं बॉलीवुड डेब्यू 'उड़ता पंजाब' से की थी।
5/10Image Source : Instagram
आतिफ असलम ने 2011 में 'बोल' नाम की एक पाकिस्तानी फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। इस में उन्होंने मुस्तफा की भूमिका निभाई थी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।
6/10Image Source : Insatgram
आदित्य नारायण को 'जब प्यार किसी से होता है' और 'परदेस' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग करते देखा जा चुका है। आदित्य नारायण ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'शापित' से अपने अभिनय और गायन की शुरुआत की।
7/10Image Source : Instagram
हिमेश रेशमिया भी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक हैं। सिंगर ने 'आप का सुरूर- द रियल लव स्टोरी' से अपने अभिनय की शुरुआत की। बता दें कि फिल्म का नाम उनके संगीत एल्बम आप का सुरूर के नाम पर रखा गया था।
8/10Image Source : Instagram
सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। सिंगर ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'आजा मेरी जान' (1993) से बॉलीवुड डेब्यू किया।
9/10Image Source : Instagram
वसुंधरा दास फेमस सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कमल हासन की फिल्म 'हे राम' से अपने अभिनय की शुरुआत की और ए आर रहमान की तमिल फिल्म 'मुधलवन' से अपने गायन करियर की शुरुआत की।
10/10Image Source : Instagram
किशोर कुमार मशहूर गायक ही नहीं बल्कि एक दिग्गज अभिनेता भी थे, जिन्होंने गीतकार, संगीतकार, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया। उन्होंने 86 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और 570 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी।