1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में पसरा मातम, पटना से मुंबई पहुंचे एक्टर के घरवाले

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में पसरा मातम, पटना से मुंबई पहुंचे एक्टर के घरवाले

Published : Jun 15, 2020 07:44 am IST,  Updated : Jun 15, 2020 07:50 am IST
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। उनका परिवार मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचा। आज सुबह भी अन्य परजिन मुंबई पहुंचेंगे। 
1/6 Image Source : yogen shah

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। उनका परिवार मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचा। आज सुबह भी अन्य परजिन मुंबई पहुंचेंगे। 

उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2/6 Image Source : yogen shah

उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
3/6 Image Source : yogen shah

सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पीया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।
4/6 Image Source : yogen shah

सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पीया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे सुशांत के फ्लैट में उसका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
5/6 Image Source : yogen shah

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे सुशांत के फ्लैट में उसका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के कूपर अस्पताल ले जाया गया। वो पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने अवसाद पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी। अगर आप अपने आसपास किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है या जिसके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। AASRA (आसरा): 91-22-27546669 (24 घंटे) Sneha Foundation (स्नेहा फाउंडेशन): 91-44-24640050 (24 घंटे) Vandrevala Foundation for Mental Health (वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ): 1860-2662-345 and 1800-2333-330 (24 घंटे)
6/6 Image Source : yogen shah

अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के कूपर अस्पताल ले जाया गया। वो पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने अवसाद पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी।

अगर आप अपने आसपास किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है या जिसके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। AASRA (आसरा): 91-22-27546669 (24 घंटे) Sneha Foundation (स्नेहा फाउंडेशन): 91-44-24640050 (24 घंटे) Vandrevala Foundation for Mental Health (वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ): 1860-2662-345 and 1800-2333-330 (24 घंटे)

Advertisement