शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज दोनों अपनी पांचवी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। शाहिद ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया था। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। शाहिद की बेटी मीशा का जन्म 2016 में हुआ था उसके बाद 2018 में उनके घर एक और सदस्य आया। शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का नाम जैन रखा। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने छोटे से परिवार की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। आज शाहिद और मीरा की वेडिंग एनीवर्सरी पर हम आपको उनकी कुछ खास तस्वीरें दिखाते हैं।
मीरा सोशल मीडिया पर अपने स्पेशल मूमेंट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने बर्थडे तकी यह खास तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर बेटे जैन के जन्म के अगले दिन की है। मीरा ने अस्पताल में ही अपने बर्थडे का केक कट किया था।
मीरा शाहिद के साथ अक्सर सेल्फी शेयर करती हैं। यह बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में से एक है।
मीरा अक्सर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 5 साल में 5 दिन बाकि।
मीरा अपने परिवार के साथ हर त्यौहार पर तस्वीर शेयर करती हैं। उन्होंने यह तस्वीर दीवाली के मौके पर शेयर की थी।
मीरा राजपूत ने कई बार शाहिद कपूर के साथ रैंप वॉक भी किया है। यह कपल साथ में बेहद खूबसूरत लगता है।
बेटे जैन के जन्म के बाद मीरा ने यह परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की थी। मीशा और जैन के मस्ती करते हुए मीरा और शाहिद तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।