ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, टॉप-5 में 2 एशियाई बल्लेबाज
ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, टॉप-5 में 2 एशियाई बल्लेबाज
ODI क्रिकेट के इतिहास में 40 साल से ज्यादा उम्र में शतक जड़ने का कारनामा सिर्फ एक बल्लेबाज ने किया है। इस खिलाड़ी के नाम अब तक ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Published : Sep 02, 2026 06:21 pm IST, Updated : Sep 02, 2026 06:21 pm IST
1/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटरों में एशियाई खिलाड़ियों का बोलबाला है। एशिया के 2 क्रिकेटरों का पहले और दूसरे पायदान पर कब्जा है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आयरलैंड के एड जॉयस हैं। ODI क्रिकेट में में एड जॉयस 39 साल 111 दिन की उम्र में शतक जड़ने का कारनामा किया। उन्होंने UAE के खिलाफ 11 जनवरी 2018 को दुबई में नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी।
3/6Image Source : AFP
रिची बेरिंगटन ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रिची बेरिंगटन ने 13 अगस्त 2026 को कनाडा के खिलाफ 120 रनों की पारी खेली थी। इस शतक के वक्त रिची की उम्र 39 साल और 132 दिन थी।
4/6Image Source : AFP
धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी इस खास लिस्ट में शुमार है। गेल ने 27 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ 162 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस शतकीय पारी के वक्त गेल की उम्र 39 साल और 159 दिन थी।
5/6Image Source : AFP
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ODI क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। सनथ जयसूर्या ने 28 जनवरी 2009 को दांबुला में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में 107 रन बनाए थे। उस वक्त जयसूर्या 39 साल 212 दिन के थे।
6/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड UAE के खुर्रम खान के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 नवंबर 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में नाबाद 132 रन बनाए थे। इस शतक के वक्त खुर्रम 43 साल और 162 दिन के थे।