विवादों में उलझी 'IC 814 कंधार हाईजैक', पहले भी बड़े पर्दे पर दिखाई गई कंधार हाईजैक की कहानी
विवादों में उलझी 'IC 814 कंधार हाईजैक', पहले भी बड़े पर्दे पर दिखाई गई कंधार हाईजैक की कहानी
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की रिलीज के बाद भी लगातार विवाद बना हुआ है। कंधार हाईजैक की कहानी को पहले भी फिल्मी पर्दे पर दिखाया गया है। इन फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।
Published : Sep 06, 2024 12:29 pm IST, Updated : Sep 06, 2024 12:29 pm IST
1/6Image Source : X
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' नाम की सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। 1999 के कंधार विमान हाईजैक की घटना पर ये सीरीज आधारित है। यह घटना 24 दिसंबर 1999 की है, जब नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए भारतीय विमान को हाईजैक कर लिया गया था और यात्रियों को सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। दिल्ली की बजाय विमान सीधे कंधार में रुका। इस घटना ने न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी।
2/6Image Source : X
सीरीज की कहानी तो लोगों को पसंद आ रही है लेकिन इसके साथ ही कई विवाद भी खड़ हो गए हैं। सीरीज की रिलीज के पहले माहौल तैयार किया गया था कि ये पूरी असल घटना को दिखाती है और इसकी रिलीज के दौरान कोई डिस्क्लेमर भी नहीं था। इसी को लेकर विवाद हुआ और बाद में मेकर्स को डिस्क्लेमर लगाना पड़ा और बताना पड़ा कि फिल्म पूरी तरह से सही नहीं बल्कि आधारित है। इससे पहले भी कई फिल्में बनीं, जो इस घटना पर आधारित थीं, लेकिन पूरी तरह से सटीक होने का दावा नहीं करती थीं।
3/6Image Source : X
साल 2003 में फिल्म 'जमीन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रोहित शेट्टी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म कंधार हाईजैक से ही प्रेरित थी। फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन इस फिल्म में लीड एक्टर थे। फिल्म का क्लाइमेक्स थोड़ा अलग था। दरअसल फिल्म में रिहा किए गए आतंकियों को दोबारा पकड़ लिया गया था, जबकि असल में ऐसा नहीं हुआ था। वैसे ये फिल्म बुरी तरह पिट गई थी।
4/6Image Source : X
फिल्म का नाम है 'हाईजैक' और इसे साल 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का प्लॉट भी कंधार हाईजैक पर ही आधारित था, लेकिन फिल्म काफी ढीले तरीके से बनाई गई थी। इसमें भी सफल अंत दिखाया गया था, जहां हीरो सभी आतंकियों का खात्मा कर देता है। इस फिल्म में ईशा देओल और शाइनी आहूजा लीड रोल में हैं।
5/6Image Source : X
'कंधार' साल 2010 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म है। इस फिल्म मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में थे। उन्होंने एनएसजी कमांडो का रोल प्ले किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी कैमियो था। इस फिल्म में भी आतंकियों का अंत दिखाया गया था। फिल्म बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
6/6Image Source : X
साल 2011 में कंधार हाईजैक पर एक और फिल्म बनी थी। इस फिल्म का नाम 'पायनम' है। फिल्म में नागार्जुन लीड रोल में थे और कमांडो का किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी भी अंत में बदल दी गई। हाईजैकर्स को इसमें भी मौत के घाट उतारा गया। ये फिल्म भी फ्लॉप रही।