Published : Sep 23, 2026 12:25 pm IST, Updated : Sep 23, 2026 12:25 pm IST
1/5Image Source : North East Frontier Railway
दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। भारतीय रेल के अलग-अलग जोन यूपी, बिहार और झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रही हैं। इसी सिलसिले में, पश्चिम रेलवे ने भी यूपी के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये स्पेशल ट्रेन मुंबई के बांद्रा टर्मिनस और यूपी के बढ़नी के बीच चलाई जाएगी। बताते चलें कि बढ़नी रेलवे स्टेशन पूर्वी यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित है।
2/5Image Source : North East Frontier Railway
बांद्रा टर्मिनस से बढ़नी तक जाने वाली ट्रेन 10 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। जबकि, बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस तक जाने वाली ट्रेन 8 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। इस तरह से ये ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 8-8 फेरे लगाएगी।
3/5Image Source : Konkan Railway
पश्चिम रेलवे ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस और बढ़नी के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी। इस ट्रेन के सभी डिब्बे जनरल क्लास के होंगे और इसमें रिजर्वेशन नहीं होगा। पश्चिम रेलवे के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
4/5Image Source : Konkan Railway
ट्रेन नंबर- 05037, बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को बढ़नी से शाम 19:45 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को सुबह 06:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर- 05038, बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को रात 23:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
5/5Image Source : Konkan Railway
बांद्रा टर्मिनस और बढ़नी के बीच चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल जानने के लिए आप भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी ट्रेन से जुड़ी बाकी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।