Published : Sep 02, 2025 05:23 pm IST, Updated : Sep 02, 2025 05:23 pm IST
1/6Image Source : Freepik
अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतरीन है तो आप सबसे सस्ती दरों यानी शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ले सकते हैं । सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच आंका जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा है तो आपको शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन आसानी ले मिल सकता है। आखिरी फैसला बैंक का होता है।
2/6Image Source : Pixabay
बैंक ऑफ इंडिया मौजूदा समय में महज 7.35 प्रतिशत शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इस बैंक में ब्याज दर की गणना दैनिक घटती शेष राशि पर की जाती है। प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर लोन अमाउंट का एकमुश्त 0.25% (न्यूनतम ₹1500 से अधिकतम ₹20000 तक) रकम देना होता है।
3/6Image Source : PEXELS
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 7.35 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर हाउसिंग लोन दे रहा है। ऑफिशियल बेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह बैंक फिलहाल होम लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं वसूल रहा है। बैंक प्रीमियम के प्रीपेमेंट पर कोई पेनाल्टी भी नहीं ले रहा है।
4/6Image Source : Freepik
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी 7.35 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। बैंक प्रॉपर्टी की कीमत का 90 प्रतिशत तक की राशि लोन के तौर पर ऑफर कर रहा है। बैंक 31 मार्च 2026 तक लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं ले रहा है।
5/6Image Source : Freepik
इंडियन ओवरसीज बैंक से भी 7.35% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ले सकते हैं। बैंक होम लोन पर 31.03.2025 तक कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं ले रहा है।
6/6Image Source : CANVA
केनरा बैंक मौजूदा समय में 7.40% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक में ब्याज दर की गणना घटती शेष राशि पर की जाती है। कोई प्रीपेमेंट पेनाल्टी भी नहीं देनी होती है। बैंक कॉम्प्लिमेंटरी क्रेडिट कार्ड भी ऑफर कर रहा है।