Published : Feb 22, 2026 03:31 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 03:31 pm IST
1/5Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 फरवरी को भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन किया, पूरे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो (मेरठ साउथ-मोदीपुरम) को देश को समर्पित किया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सर्विस का उद्घाटन एक ही प्लेटफॉर्म से किया गया।
2/5Image Source : ANI
नमो भारत सभी तय स्टॉप पर 160 kmph की मैक्सिमम स्पीड और 90 kmph की एवरेज स्पीड से चलती है। हालांकि ट्रैक को 180 किलोमीटर तक की स्पीड के लायक तैयार किया गया है। यह हर मौसम में ट्रांज़िट सर्विस देता है। नमो भारत ट्रेन में AC कोच, लगेज रैक, डिवाइस चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक 2x2 आड़ी सीटिंग, CCTV मॉनिटरिंग और भी बहुत कुछ है।
3/5Image Source : ANI
नमो भारत कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन हैं जिनमें- जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन हैं।
4/5Image Source : ANI
नमो भारत ट्रेन पब्लिक अनाउंसमेंट और डिस्प्ले सिस्टम, डायनामिक रूट मैप डिस्प्ले और एक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के साथ-साथ इमरजेंसी कम्युनिकेशन सुविधाओं से लैस है। साथ ही डिवाइस चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं। इसके अलावा, सीसीटीवी, फायर और स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर भी मौजूद है।
5/5Image Source : ANI
मेरठ मेट्रो परियोजना के तहत 23 किलोमीटर के दायरे में कुल 13 स्टेशन हैं, जो नमो भारत नेटवर्क पर संचालित होंगे। इनमें से चार प्रमुख स्टेशन, जिनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं, दोनों यानी नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं प्रदान करेंगे।