Published : Dec 05, 2025 09:12 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 09:12 pm IST
1/5Image Source : PTI
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाज़ार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोना 1,300 रुपये बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
2/5Image Source : PEXELS
पीटीआई की खबर के मुताबिक, स्थानीय बुलियन मार्केट में 5 दिसंबर को चांदी भी 3,500 रुपये चढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में इसकी कीमत 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
3/5Image Source : PTI
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही। स्पॉट गोल्ड 15.10 डॉलर (0.36%) चढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
4/5Image Source : INDIA TV
मजबूत ग्लोबल ट्रेंड्स के बाद शुक्रवार को सोने की वायदा कीमतें 1,30,829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि चांदी का फ्यूचर प्राइस 1,82,426 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया। निवेशक US के मुख्य महंगाई डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट आउटलुक पर नए सिग्नल दे सकता है।
5/5Image Source : PTI
ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने एक मार्केट नोट में कहा कि सोना 4,205 डॉलर से ऊपर ट्रेड कर रहा है, क्योंकि इन्वेस्टर्स अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व के दिसंबर पॉलिसी रुख पर साफ सिग्नल के लिए US महंगाई के डेटा का इंतजार कर रहे हैं।