1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. HDFC Bank ने पहली तिमाही में कमाया ₹19,060 करोड़ का प्रॉफिट, ICICI Bank को ₹15,440 करोड़ का शुद्ध लाभ

HDFC Bank ने पहली तिमाही में कमाया ₹19,060 करोड़ का प्रॉफिट, ICICI Bank को ₹15,440 करोड़ का शुद्ध लाभ

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Jul 19, 2026 10:02 am IST,  Updated : Jul 19, 2026 10:02 am IST
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े दो बैंकों ने शनिवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक, दोनों ही प्रमुख बैंकों के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही शानदार रही और दोनों बैंकों ने भारी-भरकम मुनाफा कमाया।
1/6 Image Source : pixabay
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े दो बैंकों ने शनिवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक, दोनों ही प्रमुख बैंकों के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही शानदार रही और दोनों बैंकों ने भारी-भरकम मुनाफा कमाया।
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर (Standalone) नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 5 प्रतिशत बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 18,155.21 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस दौरान बैंक की टोटल इनकम घटकर 92,184 करोड़ रुपये रही, जो 2025-26 की पहली तिमाही में 99,200 करोड़ रुपये थी।
2/6 Image Source : pti

एकीकृत आधार (Consolidated) पर बैंक का प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 19,245 करोड़ रुपये रहा, जो 2025-26 की पहली तिमाही में 19,245 करोड़ रुपये था। बैंक की ब्याज आय बढ़कर 79,363 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 77,470 करोड़ रुपये थी। बैंक ने कहा कि जून तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 7 प्रतिशत बढ़कर 33,530 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 31,440 करोड़ रुपये थी।
3/6 Image Source : justdial

बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। जून तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घटकर सकल ऋण का 1.17 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 1.4 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.41 प्रतिशत रहा रह गए, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 0.47 प्रतिशत था।
4/6 Image Source : pti

प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में बैंक का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट 13,558 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 15.95 प्रतिशत बढ़कर 14,804 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 12,768 करोड़ रुपये था।
5/6 Image Source : pti

इस दौरान, बैंक की कोर नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 24,384 करोड़ रुपये हो गई। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बढ़कर 4.36 प्रतिशत हो गया। बैंक की जमा राशि में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ट्रेजरी रेवेन्यू को छोड़कर अन्य इनकम सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,425 करोड़ रुपये हो गई।
6/6 Image Source : ap

Advertisement