धरती से अब तक कितना सोना निकाला गया? जानें Gold से जुड़ी ये गजब की जानकारी
धरती से अब तक कितना सोना निकाला गया? जानें Gold से जुड़ी ये गजब की जानकारी
सभ्यता की शुरुआत से अब तक लगभग 187,200 टन सोने का खनन किया जा चुका है। अगर दुनिया में मौजूद सारे सोने को 5 माइक्रोन मोटे तार में खींचा जाए, तो वह दुनिया के चारों ओर 11.2 मिलियन बार लपेटा जा सकता है।
Published : Feb 12, 2026 11:24 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 11:27 pm IST
1/5Image Source : pixabay
सभ्यता की शुरुआत से अब तक लगभग 187,200 टन सोने का खनन किया जा चुका है। अगर दुनिया में मौजूद सारे सोने को 5 माइक्रोन मोटे तार में खींचा जाए, तो वह दुनिया के चारों ओर 11.2 मिलियन बार लपेटा जा सकता है।
2/5Image Source : pixabay
आज धरती से निकाले गए कुल सोने का लगभग आधा हिस्सा ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होता है, जो सोने का सबसे बड़ा इस्तेमाल है। दुनिया का 90 प्रतिशत से ज्यादा सोना कैलिफोर्निया गोल्ड रश के बाद से निकाला गया है।
3/5Image Source : pixabay
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, सोना 1064 डिग्री सेंटीग्रेड पर पिघलता है। सोने का बॉइलिंग पॉइंट 2808 डिग्री सेंटीग्रेड है। यानी यह इस तापमान पर पहुंचने पर सोना उबलने लगता है।
4/5Image Source : ANI
इंसान के शरीर का टेम्परेचर 37 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। सोने की हीट कंडक्टिविटी का मतलब है कि यह तेजी से शरीर के टेम्परेचर तक पहुंच जाता है, यही एक वजह है कि यह ज्वेलरी के लिए कीमती है।
5/5Image Source : Pixabay
US फेडरल रिजर्व के पास 530,000 गोल्ड बार में 6,700 टन सोना है। 1973 में अपने पीक पर, फेड ने 12,000 टन से ज़्यादा मॉनेटरी गोल्ड स्टोर किया था। फोर्ट नॉक्स में यूएस बुलियन डिपॉजिटरी में 147.3 मिलियन औंस - लगभग 4,600 टन सोना संग्रहीत है।