मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US डॉलर के मुकाबले आज कहां टिकी हैं भारत और इसके पड़ोसी देशों की करेंसी?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US डॉलर के मुकाबले आज कहां टिकी हैं भारत और इसके पड़ोसी देशों की करेंसी?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ तेल बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक करेंसी बाजार में भी इसका असर साफ दिखने लगा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच भारत समेत इसके पड़ोसी देशों की मुद्राएं दबाव में नजर आ रही हैं। यहां भारत और इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की मुद्रा की मंगलव
Published : Mar 31, 2026 10:45 pm IST, Updated : Mar 31, 2026 11:06 pm IST
1/7Image Source : FREEPIK
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ तेल बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक करेंसी बाजार में भी इसका असर साफ दिखने लगा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच भारत समेत इसके पड़ोसी देशों की मुद्राएं दबाव में नजर आ रही हैं। यहां भारत और इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की मुद्रा की मंगलवार, 31 मार्च को वैल्यू पर चर्चा करते हैं।
2/7Image Source : FREEPIK
भारत की मुद्रा भारतीय रुपया यानी INR, मंगलवार को प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.80 के लेवल पर है। बीते सत्र के मुकाबले इसमें 0.495 पैसे की कमी दर्ज की गई है।
3/7Image Source : FREEPIK
भूटान की मुद्रा को भूटानी नगुल्ट्रम या BTN कहा जाता है। 31 मार्च को प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसकी वैल्यू 93.40 दर्ज की गई।
4/7Image Source : FREEPIK
श्रीलंका की मुद्रा श्रीलंकन रुपया यानी LKR, 31 मार्च 2026 को प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 315.280 के लेवल पर था। बीते सत्र के मुकाबले इसमें 0.840 की गिरावट देखी गई।
5/7Image Source : FREEPIK
नेपाल की मुद्रा नेपाली रुपया यानी NPR, मंगलवार को प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 152.178 के लेवल पर है। बीते सत्र के मुकाबले इसमें 31 मार्च को 0.443 की तेजी दर्ज की गई।
6/7Image Source : FREEPIK
बांग्लादेश की मुद्रा बांग्लादेशी टका यानी, BDT की प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले वैल्यू मंगलवार को 122.7000 के लेवल पर था। बीत सत्र के मुकाबले इसमें 0.3000 की गिरावट दर्ज की गई।
7/7Image Source : FREEPIK
पाकिस्तानी मुद्रा यानी पाकिस्तानी रुपया यानी PKR, प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 278.964 के लेवल पर है। बीते सत्र के मुकाबले इसमें 0.226 की कमी आई है।