KIA ने लॉन्च की अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV, Fortuner और XUV700 को कड़ी टक्कर देगी Sorento
KIA ने लॉन्च की अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV, Fortuner और XUV700 को कड़ी टक्कर देगी Sorento
प्रीमियम SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Kia ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप Sorento लॉन्च कर दी है। यह 7-सीटर SUV डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ आई है।
Published : Sep 04, 2026 04:40 pm IST, Updated : Sep 04, 2026 04:40 pm IST
1/5Image Source : Kia official website
भारतीय कार मार्केट में एक और दमदार खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। किआ मोटर्स (Kia Motors) ने अपनी फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी सोरेन्टो (Sorento) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ-साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 40.39 लाख रुपये तक जाती है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के चलते इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा XUV700 और इसी सेगमेंट की दूसरी SUVs से होने की उम्मीद है। किआ का मानना है कि आने वाले समय में हाइब्रिड गाड़ियां उसके पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा होंगी।
2/5Image Source : Kia Official website
डिजाइन की बात करें तो सोरेन्टो को किआ के खास टाइगर नोज ग्रील के साथ अट्रैक्टिव लुक दिया गया है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल LED हेडलैंप और T-शेप LED DRLs मिलते हैं। फ्रंट बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। एसयूवी में रूफ रेल्स और 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर इसका डिजाइन प्रीमियम और दमदार नजर आता है, जो इसे बड़ी SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन बना सकता है।
3/5Image Source : Kia Official website
कार के केबिन में भी कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। सोरेन्टो में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन वाला डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में Level 2+ ADAS और Kia AI Assistant के रूप में लाइव जेनेरेटिव AI जैसी टेक्नॉलिजी भी दी गई है। यानी कंपनी ने आराम के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया है।
4/5Image Source : Kia official website
इंजन की बात करें तो किआ सोरेन्टो को भारत में डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसके लोअर वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 190 BHP की पावर और 442 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
5/5Image Source : Kia Official website
किआ सोरेन्टो के ऊंचे वेरिएंट में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। पेट्रोल इंजन 178 BHP और 265 Nm का टॉर्क देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर एक्स्ट्रा 64 BHP और 264 Nm का आउटपुट देती है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है और इसमें भी FWD तथा AWD ऑप्शन दिए गए हैं।