भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, 4188 Km का सफर करती है पूरा, 74 घंटे 10 मिनट लगता है समय
भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, 4188 Km का सफर करती है पूरा, 74 घंटे 10 मिनट लगता है समय
भारतीय रेल के विशाल नेटवर्क में कुछ ट्रेन काफी खास हैं। इनमें राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत आदि की चर्चा होती है। लेकिन कुछ ट्रेनें अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं। एक ऐसी ही ट्रेन है जो भारत में सबसे लंबी दूरी तय करती है।
Published : Jan 19, 2026 07:51 am IST, Updated : Jan 19, 2026 08:02 am IST
1/5Image Source : Southern Railway
भारतीय रेल के विशाल नेटवर्क में कुछ ट्रेन काफी खास हैं। इनमें राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत आदि की चर्चा होती है। लेकिन कुछ ट्रेनें अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं। एक ऐसी ही ट्रेन है जो भारत में सबसे लंबी दूरी तय करती है।
2/5Image Source : Ministry of Railways X handle
जी हां, भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है विवेक एक्सप्रेस। यह ट्रेन कुल 4188 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसमें कुल 74 घंटे 10 मिनट का समय लगता है। यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ और तमिलनाडु के कन्याकुमारी के बीच चलती है।
3/5Image Source : DRM Thiruvananthapuram X handle Image
ट्रेन नंबर 22504 विवेक एक्सप्रेस कुल 59 स्टेशनों पर रुकती हुई अपनी मंजिल तक पहुंचती है। इसमें जेनरल कोच के अलावा, स्लीपर, एसी 3 और सेकेंड एसी के कोच भी लगे हैं। विवेक एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से 19:35 बजे निकलती है और यात्रा के चौथे दिन 21:45 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।
4/5Image Source : INDIA TV
विवेक एक्सप्रेस में डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी का स्लीपर क्लास में किराया 1310 रुपये, एसी 3 में 3190 रुपये और सेकेंड एसी कोच में 4625 रुपये है। उदाहरण के लिए अगर आप 29 जनवरी को डिब्रूगढ़ से चलते हैं तो आप 1 फरवरी को कन्याकुमारी पहुंचेंगे।
5/5Image Source : FREEPIK
विवेक एक्सप्रेस की पहली सर्विस 19 नवंबर, 2011 को शुरू हुई थी। तब से यह ट्रेन लगातार लोगों की सेवा कर रही है। यह ट्रेन 9 राज्यों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन हर रोज चलती है।