1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. ₹2,00,000 तक के बजट में ये 5 मोटरसाइकिल बन सकती हैं आपकी पसंद, जानें कीमत और देखें मॉडल

₹2,00,000 तक के बजट में ये 5 मोटरसाइकिल बन सकती हैं आपकी पसंद, जानें कीमत और देखें मॉडल

Published : Apr 15, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 03:01 pm IST
Bajaj Pulsar NS 400Z: यह बाइक इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक कहलाती है। इसमें 373cc DOHC सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 42.5bhp की पावर और 37Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और 3 राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा इसमें डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और रिवर्स LCD डिस्प्ले भी दिया गया है। बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1,93,900 रुपये है।
1/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Hero Xtreme 250R: यह हीरो की सबसे पावरफुल बाइक है। इसमें 249cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.5bhp पावर और 25Nm टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार यह 0 से 60 kmph सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 43mm USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और डुअल-चैनल ABS है। साथ ही LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। इसमें 2 राइडिंग मोड्स (रोड और ट्रैक) दिए गए हैं, जो ABS सेटिंग्स को बदलते हैं। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1,68,844 रुपये है।
2/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Triumph Speed T4: यह एक neo-retro डिजाइन वाली बाइक है, जिसमें 399cc इंजन मिलता है जो 31bhp पावर और 37Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है, लेकिन ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड फीचर्स नहीं मिलते। रेट्रो स्टाइल के कारण इसमें TFT डिस्प्ले नहीं है, बल्कि सेमी-डिजिटल कंसोल मिलता है जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल रेव काउंटर शामिल है। यह बाइक ज्यादा आरामदायक और रिलैक्स्ड राइडिंग के लिए बेहतर है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1,95,000 रुपये है।
3/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Suzuki Gixxer / SF 250: Suzuki Gixxer 250 और Suzuki Gixxer SF 250 इस सेगमेंट की पुरानी लेकिन भरोसेमंद बाइक्स हैं, जिन्हें 2019 में लॉन्च किया गया था। इनमें 249cc एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 26.13bhp पावर और 22Nm टॉर्क देता है। यह बाइक्स डुअल-चैनल ABS, हल्के वजन और फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट के साथ आती हैं। Suzuki GIXXER और GIXXER SF की कीमत लगभग ₹1.26 लाख से ₹1.35 लाख के बीच है।
4/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Jawa 42: यह एक रेट्रो स्टाइल बाइक है जिसमें 294cc DOHC इंजन मिलता है, जो 26.9bhp पावर और 26.7Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, सिंगल-चैनल ABS (डुअल-चैनल का विकल्प), और डिजिटल/एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक की एक्सशोरूम कीमत ₹1.84 लाख है।
5/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Advertisement