1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. भारत के साथ अमेरिका का बड़ा व्यापार घाटा कर रहा डोनाल्ड ट्रम्प को परेशान! आंकड़ों में समझें पूरी बात

भारत के साथ अमेरिका का बड़ा व्यापार घाटा कर रहा डोनाल्ड ट्रम्प को परेशान! आंकड़ों में समझें पूरी बात

Published : Jul 31, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 01:12 pm IST
वित्त वर्ष 2024-25 में, अमेरिका ने भारत के साथ लगभग 44.4 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज किया है, जिसका अर्थ है कि वाशिंगटन ने भारत से निर्यात की तुलना में कहीं अधिक वस्तुओं और सेवाओं का आयात किया है।
1/6 Image Source : AP
वित्त वर्ष 2024-25 में, अमेरिका ने भारत के साथ लगभग 44.4 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज किया है, जिसका अर्थ है कि वाशिंगटन ने भारत से निर्यात की तुलना में कहीं अधिक वस्तुओं और सेवाओं का आयात किया है।
साल 2024 में भारत के साथ अमेरिका का कुल वस्तु व्यापार अनुमानतः 129.2 अरब डॉलर था। साल 2024 में भारत को अमेरिकी वस्तु निर्यात 41.8 अरब डॉलर था, जो 2023 से 3.4 प्रतिशत ($1.4 अरब) अधिक था।
2/6 Image Source : pixabay
साल 2024 में भारत के साथ अमेरिका का कुल वस्तु व्यापार अनुमानतः 129.2 अरब डॉलर था। साल 2024 में भारत को अमेरिकी वस्तु निर्यात 41.8 अरब डॉलर था, जो 2023 से 3.4 प्रतिशत ($1.4 अरब) अधिक था।
2024 में भारत से अमेरिकी वस्तु आयात कुल 87.4 अरब डॉलर था, जो 2023 से 4.5 प्रतिशत ($3.7 अरब) अधिक था। 2024 में भारत के साथ अमेरिकी वस्तु व्यापार घाटा 45.7 अरब डॉलर था, जो 2023 की तुलना में 5.4 प्रतिशत ($2.4 अरब) की वृद्धि है।
3/6 Image Source : Pixabay
2024 में भारत से अमेरिकी वस्तु आयात कुल 87.4 अरब डॉलर था, जो 2023 से 4.5 प्रतिशत ($3.7 अरब) अधिक था। 2024 में भारत के साथ अमेरिकी वस्तु व्यापार घाटा 45.7 अरब डॉलर था, जो 2023 की तुलना में 5.4 प्रतिशत ($2.4 अरब) की वृद्धि है।
भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले प्रमुख सामानों में स्टोन मेटल्स और पर्ल्स, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स, मशीनरी मेकैनिकल एप्लायंसेस, मिनरल फ्यूल, मिनरल ऑयल, ऑर्गेनिक केमिकल, आयरन या स्टील, कार, ट्रैक्टर, ट्रक और इनके पार्ट्स शामिल हैं।
4/6 Image Source : Pixabay

 साल 2023 के आंकड़े के मुताबिक, भारत से अमेरिका को कुल 85.5 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जबकि अमेरिका से भारत को कुल आयात 41.4 अरब डॉलर का किया गया।
5/6 Image Source : ANI
साल 2023 के आंकड़े के मुताबिक, भारत से अमेरिका को कुल 85.5 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जबकि अमेरिका से भारत को कुल आयात 41.4 अरब डॉलर का किया गया।
आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई ने मई 2025 में कहा कि भारत के साथ 44.4 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज करने के बावजूद, अमेरिका का कुल सरप्लस 35-40 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें शिक्षा, डिजिटल सेवाओं, वित्तीय गतिविधियों, रॉयल्टी और हथियारों के व्यापार से होने वाले राजस्व को शामिल किया जाता है।
6/6 Image Source : PIXABAY

Advertisement