पार्किंग में कारों की विंडशील्ड वाइपर को ऊपर की तरफ क्यों रखा जाता है? वजह जानेंगे तो आप कहेंगे बात तो सही है!
पार्किंग में कारों की विंडशील्ड वाइपर को ऊपर की तरफ क्यों रखा जाता है? वजह जानेंगे तो आप कहेंगे बात तो सही है!
कई लोग अपनी गाड़ी पार्क करते समय विंडशील्ड वाइपर को ऊपर उठा देते हैं। इसके पीछे वजह ठंड, बर्फ, गर्मी और तेज धूप से वाइपर ब्लेड्स को होने वाले नुकसान से बचाना है। यह तरीका वाइपर की उम्र बढ़ाने और उन्हें खराब होने से बचाने में मदद करता है।
Published : Nov 27, 2025 08:20 pm IST, Updated : Nov 27, 2025 08:20 pm IST
1/5Image Source : freepik
कई लोग अपनी गाड़ी पार्क करते समय विंडशील्ड वाइपर को ऊपर उठा देते हैं। इसके पीछे वजह ठंड, बर्फ, गर्मी और तेज धूप से वाइपर ब्लेड्स को होने वाले नुकसान से बचाना है। यह तरीका वाइपर की उम्र बढ़ाने और उन्हें खराब होने से बचाने में मदद करता है।
2/5Image Source : freepik
असल में धूप में कई बार कार घंटों खड़ी रहती हैं, कार के फ्रंट शीशे का निचले हिस्सा काफी गर्म हो जाता है और वाइपर इसी शीशे पर टिकता है। तेज धूप, गर्मी और UV किरणें वाइपर के रबर को कड़ा, टूटने योग्य और खराब बना सकती हैं।
3/5Image Source : pexels
वाइपर दरअसल, रबर मटीरियल से बना होता है। तो कार का शीशा कई बार काफी गर्म हो जाता है और वाइपर का रबर पिघलकर शीशे पर चिपक सकता है।
4/5Image Source : pexels
दूसरी वजह यह भी है कि ठंड या बर्फबारी के मौसम में वाइपर को ऊपर उठाने से वे विंडशील्ड पर जमते नहीं हैं। अगर जमे हुए वाइपर को जबरदस्ती हटाया जाए, तो रबर फट सकता है।
5/5Image Source : freepik
वाइपर को ऊपर की तरफ रखने से बर्फ और बर्फ की परत बनने से रोकता है। वाइपर नीचे रहने पर उन पर मोटी बर्फ जम सकती है, जिससे वे उपयोग के लायक नहीं रहते। ऊपर रखने से यह समस्या नहीं होती।