Year Ender 2025: इन 5 कारों के लॉन्च होते ही हिला ऑटो सेक्टर, एक की रेंज ने चौंकाया तो दूसरी ने दी सुपरकार को टक्कर
Year Ender 2025: इन 5 कारों के लॉन्च होते ही हिला ऑटो सेक्टर, एक की रेंज ने चौंकाया तो दूसरी ने दी सुपरकार को टक्कर
साल 2025 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए वाकई बड़ा बदलाव लेकर आया। एक तरफ इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) ने अपनी लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया, तो दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल वाली कारों ने भी बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी।
Published : Dec 27, 2025 09:14 am IST, Updated : Dec 27, 2025 09:14 am IST
1/6Image Source : Official website
साल 2025 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए वाकई बड़ा बदलाव लेकर आया। एक तरफ इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) ने अपनी लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया, तो दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल वाली कारों ने भी बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी। इस साल कुल पांच ऐसी कारें लॉन्च हुईं, जिनके आते ही पूरा ऑटो सेक्टर चर्चा में आ गया। किसी कार ने एक बार चार्ज में इतनी ज्यादा दूरी तय करने का दावा किया कि लोगों का EV से डर ही खत्म हो गया, तो किसी दूसरी कार ने अपनी रफ्तार और पावर से सुपरकार्स को सीधी चुनौती दे दी। आइए, साल की इन गेम-चेंजर लॉन्चेस पर नजर डालते हैं, जो न सिर्फ बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं बल्कि भविष्य की ड्राइविंग को रीडिफाइन कर रही हैं।
2/6Image Source : Official website
पहली कार है महिंद्रा XEV9e, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में धमाल मचा रही है। INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी इस SUV में 59 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शंस हैं, और बड़ा वेरिएंट MIDC सर्टिफाइड 600 किमी से ज्यादा रेंज देता है। इस कार की कीमत 21.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। इसकी एडवांस्ड सॉफ्टवेयर, कनेक्टेड टेक और लग्जरी केबिन ने EV खरीदारों की रेंज एंग्जाइटी को दूर कर दिया, जिससे प्रीमियम EV मार्केट में महिंद्रा की पकड़ मजबूत हुई। यह रेंज ने सबको चौंका दिया, क्योंकि इतनी लंबी दूरी वाली EV अब तक रेयर थी।
3/6Image Source : Official website
दूसरी कार है एमजी साइबरस्टर। यह एक इलेक्ट्रिक रोडस्टर है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस EV की पहचान माना जा रहा है। इसका डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है नीची बॉडी, स्पोर्टी लुक और दमदार पावर इसे सुपरकार जैसी फील देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 74.99 लाख रुपये है। एमजी साइबरस्टर ने न सिर्फ इलेक्ट्रिक कार बाजार में जबरदस्त उत्साह पैदा किया, बल्कि उस प्रीमियम सेगमेंट में भी नई जान डाली, जहां अब तक सिर्फ लग्जरी और सुपरकार्स का दबदबा था। यह कार दिखाती है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी स्टाइल, स्पीड और परफॉर्मेंस में किसी से कम नहीं हैं।
4/6Image Source : Official website
तीसरी कार मारुति सुजुकी विक्टोरिस, मिड-साइज SUV जो नए आर्किटेक्चर पर बनी है। इसमें रिफाइंड इंटीरियर, बेहतर राइड क्वालिटी और पेट्रोल, CNG, प्लग-इन हाइब्रिड इंजन ऑप्शंस हैं। इस कार की कीमत 10.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। इसने ब्रांड को हाई सेगमेंट में पहुंचाया और प्रीमियम लेकिन रिलायबल व्हीकल चाहने वालों को आकर्षित किया।
5/6Image Source : Official website
चौथी है हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, कॉम्पैक्ट SUV जो शार्प लुक, एन्हांस्ड कनेक्टेड टेक, एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स और बेहतर मटेरियल्स के साथ आई। एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू। इसने कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में बेस्टसेलर स्टेटस को मजबूत किया और वैल्यू-फॉर-मनी की उम्मीदों को पूरा किया।
6/6Image Source : PTI
पांचवीं कार टाटा सिएरा, जो आइकॉनिक नेमप्लेट को रिवाइव करती है। हेरिटेज-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग, मॉडर्न इंजीनियरिंग और नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिड-साइज SUV। इसने इमोशनल ब्रांड वैल्यू का फायदा उठाया और फ्यूचर इलेक्ट्रिफाइड वर्जन्स के लिए स्टेज सेट किया।