Published : Feb 21, 2026 05:13 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 05:14 pm IST
1/5Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
Hyundai Creta: यह एक ऑल-राउंडर फैमिली एसयूवी कहलाती है। प्रीमियम इंटीरियर, लेटेस्ट फीचर्स (जैसे वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ), विशाल सर्विस नेटवर्क और कई इंजन ऑप्शन्स (पेट्रोल, डीजल, टर्बो) के साथ यह लगातार बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज़ SUV बनी हुई है। 15 लाख रुपये के बजट में भी आप इस कार को घर ला सकते हैं। कार की शुरुआती शोरूम कीमत ₹10,79,000 है।
2/5Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
Maruti Suzuki Grand Vitara: यह एसयूवी फ्यूल एफिशिएंसी और हाइब्रिड का बादशाह कहलाती है। शानदार माइलेज, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन (शहर में EV मोड में चलने की क्षमता), कम रखरखाव और मज़बूत रोड प्रेजेंस के लिए यह कार काफी पॉपुलर है। फैमिली के लिए लॉन्ग-टर्म कॉस्ट-ऑफ-ओनरशिप और इको-फ्रेंडली ड्राइविंग चाहने वालों की पहली पसंद है। कार की शुरुआती शोरूम कीमत ₹10.76 लाख रुपये है।
3/5Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
Tata Nexon: यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेफ्टी और वैल्यू का चैंपियन है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की टॉप-सेलर, 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग, मज़बूत बिल्ड क्वालिटी, कई पावरट्रेन ऑप्शन्स (पेट्रोल, डीजल, CNG, EV) और बढ़िया फीचर लिस्ट। बजट में हाई सेफ्टी और रिलायबिलिटी चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑल-राउंड पैकेज। कार की शुरुआती शोरूम कीमत ₹7,31,890 है।
4/5Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
Mahindra Scorpio N: यह एसयूवी पावर, प्रेजेंस और ऑफ-रोड का किंग कहलाता है। बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन, दमदार इंजन, जबरदस्त रोड प्रेजेंस, 4WD ऑप्शन और शानदार ऑफ-रोड कैपेबिलिटी से लैस है। एडवेंचर लवर्स, बड़े फैमिली ग्रुप और रग्ड यूज के लिए यह SUV सबसे मज़बूत और इम्प्रेसिव चॉइस में से एक है। कार की शुरुआती शोरूम कीमत ₹13.49 लाख रुपये है।
5/5Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
Kia Seltos: यह स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाला एसयूवी है। बोल्ड और आकर्षक डिज़ाइन, सुपर-स्टाइलिश इंटीरियर, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स (लार्ज टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, ADAS) और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस। युवा खरीदारों और स्टाइल-कॉन्शियस लोगों के लिए यह सबसे पसंदीदा ऑप्शन बनी हुई है। कार की शुरुआती शोरूम कीमत ₹10,99,000 है।