Paris Hilton: हॉलीवुड स्टार पेरिस हिल्टन पहुंचीं इंडिया, फैंस का प्यार देख खींचने लगीं उनकी तस्वीरें
Paris Hilton: हॉलीवुड स्टार पेरिस हिल्टन पहुंचीं इंडिया, फैंस का प्यार देख खींचने लगीं उनकी तस्वीरें
अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन को बुधवार को इंडिया पहुंच चुकी हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जैसे ही पेरिस हिल्टन ने एयरपोर्ट पर एंट्री की, लोगों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
Published : Oct 19, 2022 10:47 pm IST, Updated : Oct 19, 2022 10:47 pm IST
1/5Image Source : Viral Bhayani
स्टाइल क़्वीन कही जाने वाली हॉलीवुड की सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन आज मुंबई आई हैं। खबरों की मानें तो तो वो अपने एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में इंडिया आई हैं।
2/5Image Source : Viral Bhayani
पेरिस हिल्टन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ लगा दी। यहाँ तक की कुछ फैंस तो उनके नाम का बैनर भी लेकर आए थे। यकीनन इंडियन फैंस का ये प्यार देखकर पेरिस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं होगा।
3/5Image Source : Viral Bhayani
तस्वीरों में पेरिस हिल्टन ने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ व्हाइट शूज कैरी किए हैं। साथ ही दो चोटी बनाकर उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
4/5Image Source : Viral Bhayani
एयरपोर्ट पर फैंस की इतनी ज़्यादा भीड़ देखकर पेरिस हिल्टन काफी चकित हो गयीं और अपने मोबाइल से ही फैंस की तस्वीरें क्लिक करने लगीं। ये चौथी बार है जब पेरिस भारत आई हैं।
5/5Image Source : Viral Bhayani
पेरिस हिल्टन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें भारत से बेहद प्यार है। उन्हें यहां के लोग, यहां की संस्कृति और खाना इस कदर पसंद है कि वह यहां बार-बार आना चाहेंगी।