अक्षय कुमार की फिल्मों से भरा होगा 2025, धड़ाधड़ आएंगी 7 फिल्में
अक्षय कुमार की फिल्मों से भरा होगा 2025, धड़ाधड़ आएंगी 7 फिल्में
साल 2025 अक्षय कुमार का साल होने वाला है। नए साल में अक्षय कुमार की सात फिल्में रिलीज हो रही हैं। हर फिल्म से खूब उम्मीदें हैं। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लंबी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
Published : Nov 12, 2024 12:42 pm IST, Updated : Nov 12, 2024 12:42 pm IST
1/8Image Source : Instagram
साल 2024 अब खत्म होने ही वाला है। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही अक्षय कुमार पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। अगले साल पर्दे पर उनका कब्जा देखने को मिलेगा। बैक-टू-बैक उनकी दमदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीजो होंगी। नए साल में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्मों की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस लिस्ट में कुल सात फिल्में है, जिसमें से 4 सीक्वल हैं।
2/8Image Source : Instagram
वेलकम टू द जंगल- इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई सितारे दिखेंगे। अक्षय कुमार और रवीना टंडन सालों बाद एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में कई कॉमेडी के दिग्गज हैं। दिशा पाटनी और जैकलीन ग्लैमर का तड़का लगाएगी। इसकी शूटिंग हो गई है और उम्मीद की जा रही है ये फिल्म अगले साल पर्दे पर छाएगी।
3/8Image Source : Instagram
स्काईफोर्स- अक्षय कुमार की ये फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज होगी। साल की शुरुआत में ही इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का एक्शन अवतार फिर देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ऐलान भी इसी साल की शुरुआत में हो गया था और साल के अंत तक रिलीज की उम्मीद थी, लेकिन अब ये फिल्म अगले साल ही रिलीज होगी।
4/8Image Source : Instagram
शंकरा- इस फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आएंगे। ये भी नए साल में रिलीज होगी। अक्षय और आर माधवन को साथ देखने के लिए लोग उत्साहित हैं। इस फिल्म की कहानी भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। फिलहाल इसके ट्रैक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
5/8Image Source : Instagram
हाउसफुल 5- अक्षय कुमार की एक और हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवां पार्ट भी साल 2025 में रिलीज होगा, जो खूब हंसाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख नजर आएंगे। इसके अलावा मूवी में कई हसीनाएं एक साथ जलवे बिखेरती दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग एक क्रूज पर की गई है।
6/8Image Source : Instagram
जॉली एलएलबी 3- हिट फ्रेंचाइजी जॉली एलएलबी की शूटिंग भी पूरी होने वाली है। फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय एक साथ हैं। ये भी अगले साल ही बड़े पर्दे पर आएगी। इस पिल्म में मजेदार कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी इस बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे।
7/8Image Source : Instagram
भूत बंगला- प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी की चर्चा है। ये फिल्म भी अलगे साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और ज्यादातर सफल रही हैं। अब एक बार फिर दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं और लोगों को उम्मीद है कि ये कमाल की होगी।
8/8Image Source : Instagram
हेरी फेरी 3- परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी तिकड़ी भी इस फिल्म को लाने की तैयारी है। अलगे साल के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद की जा सकती है। इस फिल्म के पहले दो पार्ट काफी सफल रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज से इंटरनेट हिल जाएगा।