आमिर खान और कबीर खान की SILKYARA 41 का हुआ ऐलान, बड़ पर्दे पर दिखेगी रेस्क्यू मिशन की कहानी
आमिर खान और कबीर खान की SILKYARA 41 का हुआ ऐलान, बड़ पर्दे पर दिखेगी रेस्क्यू मिशन की कहानी
आमिर खान प्रोडक्शंस, माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने 'सिलक्यारा 41' की घोषणा की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्तों के बीच एक ऐतिहासिक सिनेमाई साझेदारी है।
Published : Jul 10, 2026 02:57 pm IST, Updated : Jul 10, 2026 02:57 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान प्रोडक्शंस, माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने 'सिलक्यारा 41' की घोषणा की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई यह सिनेमाई साझेदारी अब चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान और कबीर खान की इस फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही लोग इसकी कहानी के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
2/7Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान प्रोडक्शंस (भारत), माइंड ब्लोइंग फिल्म्स (ऑस्ट्रेलिया) और कबीर खान फिल्म्स ने अपनी नई फीचर फिल्म 'सिलक्यारा 41' की घोषणा कर सभी को बेहतरीन सरप्राइज दिया है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू मिशन से प्रेरित है, जिसमें 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चले ऐतिहासिक बचाव अभियान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध टनल विशेषज्ञ एवं ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के गौरव प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
3/7Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
यह वास्तविक घटना 2023 में दुनिया भर की सुर्खियां बनी थी, जब 41 मजदूर 17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहे और एक बड़े बचाव अभियान के बाद सुरक्षित निकाले गए। इस फिल्म की कहानी मशहूर ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्तासियोस (द वाटर डिवाइनर) ने लिखी है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कबीर खान (बजरंगी भाईजान, '83) करेंगे।
4/7Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान और कबीर खान ने इस फिल्म की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच बाइलैटरल रिश्ते बने हुए हैं। दोनों देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में 'सिलक्यारा 41' दोनों देशों के खास अनुभव साबित होने वाला है। निर्माता और संस्थापक आमिर खान ने कहा, 'माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और आमिर खान प्रोडक्शंस के बीच इस ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।'
5/7Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान ने फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'सिलक्यारा टनल रेस्क्यू की कहानी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह साहस, धैर्य, सूझबूझ और इंसानियत की ऐसी कहानी है, जिसमें असंभव लगने वाली परिस्थितियों के बीच भी उम्मीद जिंदा रही। आज जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने रिश्तों के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे खास दिन पर इस फिल्म की घोषणा करना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।'
6/7Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान ने 'सिलक्यारा 41' की घोषणा के बाद यह भी बताया कि उनके लिए यह फिल्म क्या मायने रखती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दो देशों के साथ मिलकर बनाई जा रही ऐसी कहानी है जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और इंसानी जज्बे की जीत का जश्न मनाती है।
7/7Image Source : Instagram/@kabirkhankk
'सिलक्यारा 41' उस ऐतिहासिक बचाव अभियान की सच्ची कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी, जिसने दुनिया भर के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे कठिन परिस्थितियों में इंसानी सूझबूझ, टीमवर्क और अटूट हौसले ने एक असंभव दिखने वाले मिशन को सफल बनाया। फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई।