Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. धुरंधर के बाद इस जबरा प्रेम कहानी का पाकिस्तान में जलवा, बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने लूटी महफिल

धुरंधर के बाद इस जबरा प्रेम कहानी का पाकिस्तान में जलवा, बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने लूटी महफिल

Shyamoo Pathak Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 05, 2026 06:05 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 06:05 pm IST
  • डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है। फिल्म ने 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया और खूब राजनीतिक बहस को भी हवा दी। धुरंधर जहां अपने राजनीतिक मतभेदों के चलते कई देशों में बैन भी रही वहीं बैन होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। पाकिस्तान में भी इस फिल्म के थियेट्रिकल रिलीज पर बैन लगा दिया था। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और पाकिस्तान में अपना जलवा दिखाने लगी। धुरंधर फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रैंड करने लगी। इसके साथ ही एक जबरा प्रेम कहानी को भी पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया। आइये जानते हैं वो 5 फिल्में जिन्होंने पाकिस्तान में खूब गदर काटा है।
    Image Source : INstagram@netflix
    डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है। फिल्म ने 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया और खूब राजनीतिक बहस को भी हवा दी। धुरंधर जहां अपने राजनीतिक मतभेदों के चलते कई देशों में बैन भी रही वहीं बैन होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। पाकिस्तान में भी इस फिल्म के थियेट्रिकल रिलीज पर बैन लगा दिया था। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और पाकिस्तान में अपना जलवा दिखाने लगी। धुरंधर फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रैंड करने लगी। इसके साथ ही एक जबरा प्रेम कहानी को भी पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया। आइये जानते हैं वो 5 फिल्में जिन्होंने पाकिस्तान में खूब गदर काटा है।
  • धुरंधर: रणवीर संह स्टारर फिल्म धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी जासूसी की दुनिया की सैर कराती है जब एक भारतीय जासूस पाकिस्तान की गैंग्स में घुस जाता है। यहां करांची के ल्यारी में चल रहे तत्कालीन गैंग्स में अपनी जगह बनाने वाला भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) अपनी जगह बनाने में सफल रहता है। इसके बाद शुरू होता है सियासी और जंगलराज का खूनी खेल। फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही पाकिस्तान में इस फिल्म को खूब पसंद किया गया और नेटफ्लिक्स पर ये कहानी नंबर 1 पर ट्रैंड करती रही। (Instagram@netflix)
    Image Source : Instagram@netflix
    धुरंधर: रणवीर संह स्टारर फिल्म धुरंधर में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी जासूसी की दुनिया की सैर कराती है जब एक भारतीय जासूस पाकिस्तान की गैंग्स में घुस जाता है। यहां करांची के ल्यारी में चल रहे तत्कालीन गैंग्स में अपनी जगह बनाने वाला भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) अपनी जगह बनाने में सफल रहता है। इसके बाद शुरू होता है सियासी और जंगलराज का खूनी खेल। फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही पाकिस्तान में इस फिल्म को खूब पसंद किया गया और नेटफ्लिक्स पर ये कहानी नंबर 1 पर ट्रैंड करती रही। (Instagram@netflix)
  • तेरे इश्क में: धनुष और कृति सैनन की जबरा प्रेम कहानी 'तेरे इश्क में' बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म ने खूब कमाई की थी और डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी खूब तारीफें बटोरी थीं। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है और इसे भी पाकिस्तान में खूब प्यार मिल रहा है। पाकिस्तान में ये फिल्म नंबर 2 नेटफ्लिक्स पर ट्रैंड कर रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। (Instagram@netflix)
    Image Source : Instagram@netflix
    तेरे इश्क में: धनुष और कृति सैनन की जबरा प्रेम कहानी 'तेरे इश्क में' बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म ने खूब कमाई की थी और डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी खूब तारीफें बटोरी थीं। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है और इसे भी पाकिस्तान में खूब प्यार मिल रहा है। पाकिस्तान में ये फिल्म नंबर 2 नेटफ्लिक्स पर ट्रैंड कर रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। (Instagram@netflix)
  • हक: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन खूब तारीफें बटोरती रही थी। फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित थी और तीन तलाक के दर्द को बयां करने वाली कहानी थी। फिल्म को जिसने भी देखा खूब तारीफ की। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और पाकिस्तान में भी खूब देखी जा रही है। हक फिल्म भी पाकिस्तान में टॉप-10 में ट्रैंड कर रही है। (Instagram@netflix)
    Image Source : Instagram@netflix
    हक: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन खूब तारीफें बटोरती रही थी। फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित थी और तीन तलाक के दर्द को बयां करने वाली कहानी थी। फिल्म को जिसने भी देखा खूब तारीफ की। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और पाकिस्तान में भी खूब देखी जा रही है। हक फिल्म भी पाकिस्तान में टॉप-10 में ट्रैंड कर रही है। (Instagram@netflix)
  • दे दे प्यार दे 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म में दमदार कॉमेडी देखने को मिली थी और इसमें आर माधवन भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म भी पाकिस्तान में लोगों का दिल जीत रही है। ये फिल्म भी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रैंडिंग फिल्म्स में से एक बन गई है। (Instagram@netflix)
    Image Source : Instagram@netflix
    दे दे प्यार दे 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म में दमदार कॉमेडी देखने को मिली थी और इसमें आर माधवन भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म भी पाकिस्तान में लोगों का दिल जीत रही है। ये फिल्म भी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रैंडिंग फिल्म्स में से एक बन गई है। (Instagram@netflix)
  • मर्दानी 2: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 2' को पाकिस्तान के लोगों ने खूब प्यार दिया है। बीते दिनों रिलीज हुई इस फिल्म की तीसरी किस्त भी सिनेमाघरों में चल रही है। अब मर्दानी 2 भी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रैंड कर रही है। फिल्म में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को दिखाया गया है और उसे रोकने के लिए रानी मुखर्जी का किरदार शिवानी शिवाजी राव कितना संघर्ष करती हैं इसी को दिखाया गया है। (Instagram@netflix)
    Image Source : Instagram@netflix
    मर्दानी 2: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 2' को पाकिस्तान के लोगों ने खूब प्यार दिया है। बीते दिनों रिलीज हुई इस फिल्म की तीसरी किस्त भी सिनेमाघरों में चल रही है। अब मर्दानी 2 भी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रैंड कर रही है। फिल्म में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को दिखाया गया है और उसे रोकने के लिए रानी मुखर्जी का किरदार शिवानी शिवाजी राव कितना संघर्ष करती हैं इसी को दिखाया गया है। (Instagram@netflix)