लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं ये 7 स्टारकिड्स, एक जीत चुका है भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल
लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं ये 7 स्टारकिड्स, एक जीत चुका है भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल
बॉलीवुड में सितारों के साथ उनके बच्चों की भी खूब चर्चाएं रहती हैं। राहा हो या फिर तैमूर और आराध्या, ये स्टारकिड्स अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं, लेकिन बॉलीवुड में कई सितारों के ऐसे बच्चे भी है जो लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। अक्षय कुमार के बेटे आरव से लेकर आर माधवन के बेटे वेदांत का नाम इसमें शामिल है।
Published : Jan 28, 2025 09:30 am IST, Updated : Jan 28, 2025 03:03 pm IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड में स्टारकिड्स के चर्चे सितारों की तरह ही खूब होते हैं। सुहाना, आर्यन, राहा, तैमूर और आराध्या जैसे स्टारकिड्स हमेशा स्पॉटलाइट हासिल करते हैं। ये जब भी स्पॉट किए जाते हैं तो इनके वीडियो वायरल होने लगते हैं। इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स ऐसे भी हैं जो लाइमलाइट से कोसों दूर भी रहते हैं। न ये ज्यादा स्पॉट किए जाते हैं और न ही सोशल मीडिया पर इनकी खास चर्चाएं होती हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हैं। अक्षय कुमार के लाडले से लेकर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी इस लिस्ट में शामिल हैं।
2/8Image Source : Instagram
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। नाओमिका अभी सिर्फ 20 साल की हैं। ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी की नाओमिका बेटी हैं। रिंकी शादी के बाद रिंकी लंदन में सेटल हो गईं और नाओमिका भी लंदन में ही पली बढ़ीं। वो भारत कम ही आती हैं। नाओमिका अपनी नानी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। नाओमिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ एक क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं।
3/8Image Source : Instagram
अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वो अपने पिता की फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी नजर नहीं आते। आरव का रुझान एक्टिंग में नहीं है। पिता की तरह ही वो भी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले चुके हैं। लंबी कद-काठी और गोरे रंग के साथ नीली आंखों वाले आरव का रुझान कला की तरफ है। वो पेंटिंग और आर्ट्स की ओर झुकाव रखते हैं। आरव लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी आरव की मौजूदगी नहीं है।
4/8Image Source : Instagram
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। दिशानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें मुंबई में कम ही स्पॉट किया जाता है। मिथुन चक्रवर्ती ने बेटी दिशानी को गोद लिया था, लेकिन उसकी परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। दिशानी न्यू यॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वो कई सालों से विदेश में ही हैं और एक्टिंग की तरफ उनके रुझान के चलते ही उन्हें हॉलीवुड में काम मिल गया है। 'द गेस्ट' जैसी हॉलीवुड फिल्म से वो अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। उनका राइटिंग में भी रुझान है।
5/8Image Source : Instagram
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा भी अपनी मां और मौसी की तरह ही खूबसूरत हैं। समायरा इस साल 20 साल की हो जाएंगी। समायरा अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। कई बार उनकी तस्वीरें फैमिली फंक्शन से सामने आती हैं। समायरा सोशल मीडिया पर भी मौजूद नहीं हैं। वैसे समायरा काफी स्टाइलिश हैं और हाल में ही उनकी एक तस्वीर मामा की शादी से वायरल हुई थी, जिसमें उनके स्टाइलिश आउटफिट ने सभी का ध्यान खींचा था।
6/8Image Source : Instagram
आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन काफी टैलेंटेड हैं। वेदांत लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। उनका एक्टिंग की दुनिया से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि वो एक स्पोर्ट्समैन हैं। वेदांत एक अंतरराष्ट्रीय स्विमर हैं। एक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत ने बीते साल मलेशिया में हुई एक स्विमिंग चैंपियनशिप में देश के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते थे। चकाचौंध से दूर रहने वाले वेदांत अभी सिर्फ 17 साल के हैं और वो स्विमिंग की फील्ड में ही नाम बनाना चाहते हैं।
7/8Image Source : Instagram
फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी का नाम इदा अली है। इदा एक फिल्म मेकर हैं और उन्होंने अमेरिका से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है। इदा, अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चलना चाहती हैं और उनका सपना है कि वो अपने पिता के साथ फिल्में बनाएं। सोशल मीडिया पर इदा काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल अग्रवाल के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इदा खूबसूरती के मामले में भी कई हीरोइनों को पीछे छोड़ती हैं।
8/8Image Source : Instagram
सोनू सूद के लाडले बेटे ईशान भी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। ईशान अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। फिलहाल अभी एक्टिंग की दुनिया में उनके आने का कोई इरादा नहीं है। वेसे ईशान कमाल के डांसर हैं और जिमनास्टिक की ओर भी उनका रुझान है।