Published : Oct 29, 2024 07:05 pm IST, Updated : Oct 29, 2024 07:05 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड में कई हीरोइन ऐसी हैं, जिनकी बॉन्डिंग बहनों के साथ करीबी दोस्त जैसी है। कई एक्ट्रेस बहनों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखती हैं और उनके साथ सारे सुख-दुख साझा करती हैं। इतना ही नहीं ये बहने साथ मिलकर पार्टी करती हैं, एक साथ त्योहार मनाती हैं और साथ ही वेकेशन पर भी जाती हैं। ठीक ऐसी ही बहनों की वेकेशन की झलकियां हम आपको दिखाएंगे। ये तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं, जिसमें हसीनाएं मस्ती करती नजर आ रही हैं।
2/6Image Source : Instagram
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इन दिनों बीच वेकेशन पर हैं। दोनों बहनें मालदीव में खूब मस्ती कर रही हैं। एक के बाद एक दोनों बहने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। दोनों के बीच अच्छा तालमेल है और यही वजह है कि अक्सर दोनों साथ नजर आया करते हैं। इस वेकेशन पर दोनों के साथ इनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और वेदांग रैना भी साथ गए हुए हैं।
3/6Image Source : Instagram
शमिता शेट्टी और शिल्पा शेटी, बॉलीवुड की दो ऐसी बहनें हैं जो हमेशा साथ नजर आती हैं। दोनों साथ में हर जश्न मनाती हैं। एक-दूसरे के अच्छे-बुरे वक्त में भी दोनों बहनें साथ रहती हैं। इतना ही नहीं दोनों बहनें एक साथ छुट्टियां भी मनाती हैं। ये झलक उनकी मालदीव वेकेशन की है।
4/6Image Source : Instagram
आलिया भट्ट अपनी छोटी बहन शाहीन भट्ट के काफी क्लोज हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। दहां आलिया हीरोइन हैं तो वहीं शाहीन बुक राइटर। हाल में ही आलिया ने अपनी बहन को घर भी गिफ्ट किया था। दोनों ही बहनें साथ में काफी वक्त बिताती हैं और छुट्टियां भी। यहां देखें इनकी बीच वेकेशन की झलक।
5/6Image Source : Instagram
कृति सेनन की छोटी बहन का नाम नुपुर सेनन है। नपुर ने अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। वैसे वो अपना एक क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं। इतना ही नहीं नुपुर और कृति साथ में खूब मस्ती भी करती हैं। हाल में ही दोनों वेकेशन मनाने साथ गई थीं।
6/6Image Source : Instagram
अब बात करतें हैं बॉलीवुड की ओजी बहनों की। ये दोनों एक-दूसरे के इतना करीब हैं कि सैफ अली खान भी इनसे जलन कर बैठते हैं। इतना ही नहीं करीना कपूर और करिश्मा का फ्रेंड सर्कल भी एक ही है। करीना और करिश्मा साथ में पार्टी तो करती ही हैं, फैमिली वेकेशन भी साथ मनाती हैं।