'अनवर' फेम नौहीद का दो बार हुआ मिसकैरिज, प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में खोया पहला बच्चा
'अनवर' फेम नौहीद का दो बार हुआ मिसकैरिज, प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में खोया पहला बच्चा
'अनवर' फेम एक्ट्रेस नौहीद साइरूसी ने हाल ही में अपने मिसकैरिज के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह 2 मिसकैरिज से गुजर चुकी हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में ही अपना पहला बच्चा खो दिया और फिर जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तो इस बार भी मां बनने का सपना टूट गया।
Published : Aug 03, 2026 10:34 am IST, Updated : Aug 03, 2026 10:34 am IST
1/7Image Source : Instagram/@nauheedc
'अनवर' फेम नौहीद साइरूसी अब एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी बन चुकी हैं। नौहीद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने एक जवाब को लेकर चर्चा में हैं। नौहीद के पोस्ट पर कमेंट करते हुए पिछले दिनों एक यूजर ने उनसे पूछा कि 'उन्हें बच्चे क्यों नहीं चाहिए?'
2/7Image Source : Instagram/@nauheedc
यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए नौहीद ने एक वीडियो शेयर किया और अपनी जिंदगी से जुड़े उस चैप्टर का खुलासा किया, जिससे अब तक फैंस अनजान थे। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि वह एक बार नहीं बल्कि दो बार मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने और उनके पति ने मिलकर एक बड़ा फैसला लिया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।
3/7Image Source : Instagram/@nauheedc
नौहीद साइरूसी ने जनवरी 2017 में रुस्तम कॉन्ट्रैक्टर से शादी की थी। शादी के एक साल बाद यानी 2018 में नौहीद को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन, प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में ही उनका मिसकैरिज हो गया और दुर्भाग्यवश उन्होंने अपने पहले बच्चे को खो दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह रूटीन-चैकअप के लिए डॉक्टर के पास गई थीं और उन्हें पता चला कि उनका मिसकैरिज हो गया है।
4/7Image Source : Instagram/@nauheedc
नौहीद कहती हैं - 'इसके बाद हमने जोजो (पेट डॉग) को अडॉप्ट किया, जिसने हमारी जिंदगी में खुशियां लौटाने का काम किया। हम धीरे-धीरे इस दर्द से बाहर आने की कोशिश करने लगे, लेकिन किस्तम ने फिर परीक्षा ली।'
5/7Image Source : Instagram/@nauheedc
नौहीद बताती हैं कि कोरोना काल में वह दोबारा प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन इस बार भी मां बनने का उनका सपना टूट गया। लगातार दूसरी बार मिसकैरिज के बाद उन्होंने और उनके पति ने जिंदगी के उद्देश्य को लेकर गंभीरता से विचार किया और महसूस हुआ कि हर किसी इंसान की जिंदगी सिर्फ संतान पैदा करने तक सीमित नहीं होता। समाज की सेवा के दूसरे रास्ते भी हो सकते हैं।
6/7Image Source : Instagram/@nauheedc
नौहीद बताते हैं कि उन्होंने कभी भी आईवीएफ को अपनाने का फैसला नहीं लिया। उनका मानना था कि अगर उनकी जिंदगी में बच्चे की खुशी होगी तो वो स्वाभिक रूप से ही आएगा। नौहीद ने बताया कि वह अपनी जिंदगी के एक अलग दौर में हैं और अपने और अपने पति के फैसले से संतुष्ट हैं।
7/7Image Source : Instagram/@nauheedc
नौहीद अब अपने पति के साथ मिलकर पशु कल्याण के लिए काम करते हैं और कई जरूरतमंद और बेसहारा जानवरों की जिम्मेदारी उठाई है। नौहीद का कहना है कि उन्हें इस काम से सुकून मिलता है और जिंदगी का असली उद्देश्य दिखाई देता है।