बुल्गारिया के पहाड़ और महाबलेश्वर के जंगल, इन खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट हुई थी बाहुबली
बुल्गारिया के पहाड़ और महाबलेश्वर के जंगल, इन खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट हुई थी बाहुबली
Written By: Shyamoo Pathak
Published : Jul 10, 2025 04:23 pm IST, Updated : Jul 10, 2025 04:36 pm IST
Image Source : Instagram
पूरे 10 साल पहले आज ही के दिन यानी 10 जुलाई 2015 को बाहुबली सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद साउथ इंडस्ट्री का चेहरा बदल गया और पूरे देश में कहानी हिट हो गई। बाहुबली ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाका किया बल्कि इंटरनेशनल सिनेमा की सीमाओं को भी लांघ दिया। ये फिल्म एक ग्लोबल सक्सेस साबित हुई और डायरेक्टर आरएस राजामौली ने भी खूब तारीफें बटोरीं। फिल्म की कहानी दमदार थी और उसके सीन्स भी जबरदस्त थे। फिल्म के कई सीन्स लोगों के जहन में आज भी बसे हुए हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग यूरोप के देश बुल्गेरिया से लेकर महाराष्ट्र के महाबलेश्वर तक में शूट हुए थे। आज फिल्म के 10 साल पूरे होने पर हम बताते हैं बाहुबलि के सीन्स के पीछे की 5 सबसे खूबसूरत लोकेशन्स।
Image Source : Instagram
बुल्गेरिया के पहाड़: बाहुबली फिल्म की शुरुआत में जब प्रभास कहानी को आगे बढ़ाते हैं और कबीले में अपने सौतेले परिवार के साथ रहते हैं। यहां पर वे महाशिव पर्वत को पार करने की जुगत में जुटे होते हैं। इसे कई बार भी चढ़ने के बाद वे चढ़ नहीं पाते। लेकिन लगातार मेहनत के बाद जब उन्हें अपनी प्रेमिका रिझाती है तब जाकर कहीं ये पहाड़ चढ़ पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पहाड़ यूरोप के देश बुल्गेरिया के है। यहीं पर इस फिल्म के ये खूबसूरत और मनमोहक सीन्स फिल्माए गए थे। यहां खूबसूरत झरने भी हैं जो फिल्म के सीन्स को कमाल का बनाते हैं। फिल्म हिट होने के बाद आज भी लोग बुल्गेरिया के पहाड़ों पर घूमने जाते हैं।
Image Source : Instagram
रामूजी फिल्म सिटी हैदराबाद: बाहबली फिल्म में दमदार फाइट सीन्स भी देखने को मिलते हैं। जहां हजारों सैनिक एक दूसरे की सेनाओं से टकराते नजर आते हैं। इन सीन्स को देखकर कहानी का रोमांच और भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सीन्स हैदराबाद में बनी रामूजी फिल्म सिटी में फिल्माए गए थे। यहां फिल्म के वॉर सीन्स के साथ कई अहम हिस्सों के लिए भी सेट तैयार किए गए थे। बाहुबली फिल्म का रथ आज भी यहां मौजूद है और किले भी जिन्हें लोग अक्सर ही देखने के लिए पर्यटक के तौर पर जाते रहते हैं।
Image Source : Instagram
अथिरापिल्लई वॉटर फॉल में हुई शूटिंग: केरल के मशहूर अथिरापिल्लई वॉटर फॉल में भी फिल्म के कुछ सीन्स फिल्माए गए हैं। इसके साथ ही फिल्म में गुफा और शिवगामी देवी का गुप्त रास्ता भी यहीं बनाया गया था। इस झरने ने भी फिल्म के सीन्स में चार चांद लगाए हैं।
Image Source : Instagram
महाबलेश्वर के जंगलों में शूट हुई फिल्म: बाहुबली फिल्म में जंगल के सीन्स हैं जहां प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शुरुआती मुलाकात के सीन्स फिल्माए गए थे। यहां सूअर मार प्रतियोगिता जैसे दमदार सीन्स को महाबलेश्वर के जंगलों ने चार चांद लगा दिए थे। महाबलेश्नर आज भी लोगों के लिए एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और मुंबई के लोग अक्सर ही यहां जाया करते हैं।
Image Source : Instagram
ओरवाकल रॉक गार्डन के भी दिखे दृश्य: बता दें कि फिल्म में जब बाहुबली की मां के घर के सीन्स दिखाए गए थे वे कुरनूल के ओरवाकल रॉक गार्डन के थे। यहां की खूबसूरत पठारों ने बाहुबली का घर दिखाया था जहां वे नीचे अपने सौतेले परिवार के साथ रहते थे।