Published : Mar 17, 2025 10:47 am IST, Updated : Mar 17, 2025 11:07 am IST
1/7Image Source : Instagram
फिल्मों में मौका मिलते ही सितारे अक्सर अपनी पढ़ाई से किनारा कर लेते हैं। कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बड़ी डिग्री हासिल करने के बाद फिल्मों में कदम जमाया। वैसे आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बार में बात करेंगे, जिन्होंने 10 साल पहले 25 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। इनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब इंडस्ट्री में लंबा वक्त बिताने के बाद एक्ट्रेस ने अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाया।
2/7Image Source : Instagram
'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भूमि पेडनकर ही वो एक्ट्रेस हैं जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया और बताया कि उन्होंने बीते दिनों अपने एजुकेशन पर ध्यान दिया है। बिना फिल्मों से ब्रेक लिए एक्ट्रेस ने अपनी एजुकेशनल क्वॉलीफिकेशन में एक और पंख जोड़ लिया है। एक्ट्रेस ने कोर्स कंप्लीट होने के बाद कई झलकियां दिखाई हैं।
3/7Image Source : Instagram
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड केनेडी स्कूल में 'लीडरशिप, ग्लोबल पॉलिसी और लाइफ' पर एक कोर्स पूरा कर लिया है। जनवरी में स्विटजरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने वाली भूमि ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो के साथ एक पोस्ट साझा किया है।
4/7Image Source : Instagram
इस पोस्ट के कैप्शन ने एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई से जुड़ा पूरा ब्योरा दिया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज के साथ पूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'हार्वर्ड केनेडी स्कूल में लीडरशिप, ग्लोबल पॉलिसी और लाइफ। यंग ग्लोबल लीडर। सर्वश्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम से सीखा।' इसके अलावा कई तस्वीरें साझा की हैं। इसमें से एक में वो न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा केट लॉरेल अर्डरन के साथ नजर आईं।
5/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में आगे लिखा, 'हमें कोर्स पूरा करने का प्रमाण पत्र मिला। स्कूल वापस जाना मजेदार और चुनौतीपूर्ण था। गणित अभी भी मेरे बस की बात नहीं है।' इन तस्वीरों में वो क्लास में पढ़ाई करते। अपने साथी स्टूडेंट्स से बातचीत करते और उनके साथ ग्रुप फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
6/7Image Source : Instagram
साल 2025 की शुरुआत में ही भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह के साथ 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में नजर आए थे। इससे पहले एक्ट्रेस 'भक्षक' में देखा गया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया। बीते एक साल में एक्ट्रेस के हाथ भले ही कोई भी हिट फिल्म न लगी हो, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं।
7/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही भूमि पेडनेकर ने तीन सुपरहिट फिल्में दी थीं। पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' सुपरहिट थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया और वो 'शुभ मंगल सावधान' में नजर आईं। इस फिल्म में भी उनका अंदाज लोगों पसंद आया और ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने करियर में 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'पति पत्नी और वो' और 'बाला' जैसी सफल फिल्में दी हैं।