अभिषेक बजाज ने 8 साल पहले इस हसीना से की थी शादी, कौन है तलाकशुदा कंटेस्टेंट की एक्स वाइफ?
अभिषेक बजाज ने 8 साल पहले इस हसीना से की थी शादी, कौन है तलाकशुदा कंटेस्टेंट की एक्स वाइफ?
अभिषेक बजाज इन दिनों सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं। वे अब अपनी एक्स पत्नी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह तलाकशुदा होने के बावजूद यह बात सबसे छुपा रहे हैं।
Published : Sep 01, 2025 10:39 pm IST, Updated : Sep 01, 2025 10:39 pm IST
1/9Image Source : Instagram/@humarabajaj24
बिग बॉस 19 अपने दिलचस्प कंटेस्टेंट्स की वजह से सबका ध्यान खींच रहा है। इनमें से अभिषेक बजाज घर के सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं। उनके खान-पान की आदतें और स्वभाव ने उन्हें कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। अब वह अपनी एक्स वाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं।
2/9Image Source : Instagram/@humarabajaj24
अभिषेक की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में लोगों बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि अभिषेक जो आज खुद को सिंगल बता रहे हैं। वे पहले शादीशुदा थे, लेकिन बाद में अलग हो गए। उनकी शादी आकांक्षा जिंदल से हुई थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कौन हैं?
3/9Image Source : Instagram/@akankshajindal08
आकांक्षा जिंदल एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं जो लाइफस्टाइल और ट्रैवल पर पोस्ट शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 201k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ब्रांड्स का प्रचार करने से लेकर इवेंट्स में शामिल होने और फोटोशूट शेयर करने तक, आकांक्षा सोशल मीडिया का एक जाना-माना नाम है।
4/9Image Source : Instagram/@akankshajindal08
आकांक्षा जिंदल एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं जो लाइफस्टाइल और ट्रैवल पर पोस्ट शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 201k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ब्रांड्स का प्रचार करने से लेकर इवेंट्स में शामिल होने और फोटोशूट शेयर करने तक, आकांक्षा सोशल मीडिया का एक जाना-माना नाम है।
5/9Image Source : Instagram/@manav.manglani
अभिषेक बजाज ने 8 साल पहले आकांक्षा जिंदल से शादी की थी। इस जोड़े ने 2017 में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। रश्मि देसाई, जितेन लालवानी, साहिल उप्पल, कंवलजीत जैसे सेलेब्स इस समारोह में शामिल हुए थे।
6/9Image Source : Instagram/@manav.manglani
शादी से पहले उन्होंने सात साल तक डेटिंग की थी। अभिषेक ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक यॉट पर आकांक्षा को प्रपोज किया था। 28 अक्टूबर, 2017 को उनकी सगाई हुई थी।
7/9Image Source : Instagram/@humarabajaj24
हालांकि, शादी के दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। अलग होने के बाद अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल ने एक-दूसरे की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की।
8/9Image Source : Instagram/@humarabajaj24
अभिषेक बजाज के काम की बात करें तो एक्टर कई शो और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'परवरिश - कुछ खट्टे कुछ मीठे', 'सिलसिला प्यार का', 'जुबली टॉकीज', 'दिल देके देखो' जैसे कई शो में काम किया है। उन्होंने अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का भी हिस्सा थे।
9/9Image Source : Instagram/@humarabajaj24
अभिषेक बजाज ने 'द कॉइन', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'बबली बाउंसर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह इन दिनों 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं।