धनुष और नयनतारा की कानूनी लड़ाई ही नहीं, सालभर इन विवादों में भी रहा साउथ इंडस्ट्री का नाम
धनुष और नयनतारा की कानूनी लड़ाई ही नहीं, सालभर इन विवादों में भी रहा साउथ इंडस्ट्री का नाम
साल 2024 में साउथ इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा भी कई तरह के विवाद चर्चा में रहे हैं, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। जैसा कि 2025 बस आने ही वाला है, आइए एक नजर डालते हैं उन सबसे बड़े विवादों पर जिन्होंने सभी को चौंका दिया।
Published : Dec 08, 2024 07:00 pm IST, Updated : Dec 09, 2024 04:58 pm IST
1/10Image Source : Design.Photo
साल 2024 में साउथ इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा भी कई तरह के विवाद चर्चा में रहे हैं, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। 2024 काफी दुखद घटनाओं से भरा रहा है। जहां लोगों को साउथ के कुछ यादगार पल देखने को मिले तो वहीं उन्होंने बड़े विवाद भी देखे। नयनतारा और धनुष के झगड़े से लेकर कोंडा सुरेखा की सामंथा और नागा चैतन्य के बारे में कमेंट तक, नेटिजन्स ने इस साल काफी ड्रामा देखा।
2/10Image Source : Instagram
प्रभास के बारे में फनी कमेंट कर अरशद वारसी बुरी तरह फंसे थे। उनके बीच विवाद तब शुरू हुआ जब बॉलीवुड एक्टर ने 'कल्कि 2898 ई.' में प्रभास के किरदार को 'जोकर' कहा था। इससे प्रभास के फैंस गुस्सा हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे थे। बाद में वारसी ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रभास के बारे में नहीं बल्कि किरदार के बारे में थी।
3/10Image Source : Instagram
जयम रवि और आरती के तलाक को लेकर भी खूब विवाद देखने को मिला। 9 सितंबर को तलाक की घोषणा के बाद जयम रवि और आरती रवि के बीच विवाद बढ़ गया। आरती को इस बारे में नहीं पुता था। उन्होंने कहा कि वह जयम के फैसले से अचंभित थीं। इसके बाद, गायक केनिशा फ्रांसिस के साथ अभिनेता के लिंक-अप की अफवाहें भी ऑनलाइन सामने आईं।
4/10Image Source : Instagram
कोंडा सुरेखा और अक्किनेनी परिवार के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक पर उन्हें ने गलत तरीके से कमेंट किया। अक्किनेनी परिवार ने तेलंगाना के मंत्री कोंडा सुरेखा की उस अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने नागा चैतन्य के सामंथा रूथ प्रभु से तलाक को बीआरएस नेता केटी रामा राव से जोड़ा है। इस मामले में एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन ने मंत्री कोंडा सुरेखा पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
5/10Image Source : Instagram
ए.आर. रहमान और बासिस्ट मोहिनी डे के बीच लिंक-अप की अफवाहें भी सामने आई, जिसके बाद सिंगर की टीम ने ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करने को कहा था। ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानू द्वारा अलग होने की घोषणा के बाद, लोगों ने संगीतकार और बासिस्ट मोहिनी डे को लेकर अटकलें लगाईं कि वह किसी रिश्ते में हैं। ये अफवाह तब फैली जब बासिस्ट ने भी उसी दिन अपने तलाक की घोषणा की थी।
6/10Image Source : Instagram
दर्शन थुगुदीपा अपने प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के सिलसिले में कानूनी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पुलिस ने दर्शन और कई व्यक्तियों पर हत्या और साजिश का आरोप लगाया। उनके खिलाफ सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल की गई है। अक्टूबर 2024 में, कन्नड़ अभिनेता को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। कानूनी मामला अभी भी चल रहा है और अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। वहीं दर्शन को जेल में कॉफी और सिगरेट पीते हुए भी देखा गया था।
7/10Image Source : X
धनुष और नयनतारा के बीच एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल को लेकर विवाद चल रहा है। एक्टर ने कॉपीराइट लगाते हुए एक्ट्रेस नयनतारा को 10 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि 'आप अपने पिता और भाई की बदौलत एक कामयाब एक्टर बने हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। हालांकि, मैंने कभी नहीं सोचा था आप इतना नीचे गिए जाएंगे।'
8/10Image Source : Instagram
तिरुपति लड्डू विवाद तब शुरू हुआ जब कार्थी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर कमेंट किया था। उन्होंने पवित्र लड्डू पर चर्चा से बचने के लिए मजाक किया, जिससे पवन कल्याण नाराज हो गए। दिग्गज अभिनेता ने कार्थी की आलोचना की और उन्हें सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करने की चेतावनी दी। कार्थी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उनका कोई अनादर करने का इरादा नहीं था।
9/10Image Source : Instagram
हेमा समिति की रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई उत्पीड़न के मुद्दों को उजागर किया। रिपोर्ट में महिला कलाकारों का शोषण करने वाले माफिया का खुलासा किया गया। रंजीत बालाकृष्णन, सिद्दीकी और अन्य सहित मशहूर हस्तियों को रिपोर्ट में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। इस बीच, मोहनलाल और पूरी AMMA समिति ने इस्तीफा दे दिया। निष्कर्षों ने #MeToo आंदोलन को फिर से हवा दे दी।
10/10Image Source : Instagram
न केवल मॉलीवुड, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध लोगों को भी उत्पीड़न के तहत गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा। कोरियोग्राफर जानी मास्टर को भी यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अपनी महिला सहकर्मी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो दुर्व्यवहार के समय नाबालिग थी। हालांकि, जानी मास्टर को जमानत पर रिहा कर दिया गया।