Published : Dec 16, 2025 03:00 pm IST, Updated : Dec 16, 2025 03:00 pm IST
1/7Image Source : Still from teaser
बॉलीवुड की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में शुमार बॉर्डर के सीक्वल 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सनी देओल की दमदार मौजूदगी वाली इस मेगा फिल्म में इस बार कहानी को और भी बड़े कैनवास पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि 'बॉर्डर 2' में चार हीरो और चार हीरोइनें नजर आएंगी, जहां एक ओर देशभक्ति और जांबाजी का जज्बा दिखेगा, वहीं दूसरी ओर रोमांस और इमोशन्स भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे।
2/7Image Source : Still from teaser
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे, जबकि उनकी अपोजिट चार खूबसूरत अभिनेत्रियां कहानी में रंग भरेंगी। युद्ध के मैदान की गंभीरता के बीच रिश्तों की गर्माहट, प्यार और जुदाई के पल फिल्म को भावनात्मक गहराई देंगे। देशभक्ति और रोमांस के इस अनोखे संगम में हीरोइनों की खूबसूरती और मजबूत किरदार दर्शकों की नजरें बांधे रखने वाले हैं।
3/7Image Source : Still from teaser
बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जो भारतीय वायु सेना (IAF) के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार, परमवीर चक्र (PVC) मिला है। सेखों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान श्रीनगर एयर बेस को पाकिस्तानी वायु सेना के हमलों से बचाया था और एक मशहूर युद्ध नायक बन गए थे। फिल्म में उनकी प्रेम कहानी की झलक भी दिखेगी। सोनम बाजवा उनकी दुल्हन के रोल में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी की झलक टीजर में देखने को मिल रही है।
4/7Image Source : Still from teaser
बॉर्डर 2 में वरुण धवन असली भारतीय सेना के सैनिक मेजर होशियार सिंह दहिया PVC (परमवीर चक्र) का किरदार निभा रहे हैं, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस बहुप्रतीक्षित देशभक्ति सीक्वल में एक सैनिक की हिम्मत और जज्बे को दिखाएंगे। राइफल के साथ युद्ध के मैदान में उनका शौर्य और साहस देखने को मिलेगा। इनकी प्रेम कहानी भी फिल्म में नजर आने वाली है। वरुण धवन नई हीरोइन मेधा राणा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। मेधा राणा के करियर की ये पहली फिल्म होने वाली है। उनकी खूबसूरती से नजर हटा पाना आसान नहीं है। वो सूट पहने वरुण संग टीजर में दिख रही हैं।
5/7Image Source : Still from teaser
लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पायस अल्फ्रेड नोरोन्हा MVC के रोल में अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। वो नेवी अफसर के रोल में छाने के लिए तैयार है। लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर उनकी वापसी हो रही है। फिल्म में उनके साथ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' फेम एक्ट्रेस आन्या सिंह की जोड़ी जमेगी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री टीजर में दिख रही है।
6/7Image Source : Still from teaser
बॉर्डर 2 में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के अपने आइकॉनिक रोल में वापस आ रहे हैं, अपने युद्ध में माहिर अवतार में सैनिकों की नई पीढ़ी का नेतृत्व करने के लिए पहली फिल्म की वीरता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कहानी 1971 के युद्ध के दौरान बहादुरी और बलिदान की अनकही कहानियों पर केंद्रित है। फिल्म में उनकी पत्नी के रोल में इस बार मोना सिंह नजर आने वाली हैं। दोनों की बाइक राइड की झलक टीजर में दिखी है।
7/7Image Source : Still from teaser
बता दें, फिल्म सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और टीजर ने लोगों के बीच इस उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसके भूषण कुमार और जे. पी. दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं।