Published : Jul 28, 2025 01:19 pm IST, Updated : Jul 28, 2025 04:48 pm IST
1/7Image Source : @medhaarana/Instagram
डेब्यू स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैय्यारा’ ने दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना बटोरी है। इस सफलता के साथ ही अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक और नए चेहरे का स्वागत करने जा रही है, जो हैं मेधा राणा। मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में मेधा को अभिनेता वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में कास्ट किया गया है। डेब्यू से पहले इनकी कास्टिंग के साथ ही इनकी खूबसूरती की चर्चा शुरू हो गई है।
2/7Image Source : @medhaarana/Instagram
‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है। इस नई फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और यह 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में अब तक जिन कलाकारों के नाम सामने आए हैं, उनमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और अब मेधा राणा शामिल हैं। अब कौन हैं मेधा राणा और उन्हें इस फिल्म के लिए क्यों चुना गया है, चलिए आपको बताते हैं।
3/7Image Source : @medhaarana/Instagram
मेधा राणा एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अपने बैकग्राउंड के कारण देशभक्ति की भावना से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उनकी यह व्यक्तिगत पृष्ठभूमि फिल्म की थीम के साथ खूबसूरती से मेल खाती है, जो कि भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान पर आधारित है। वहीं फिल्म की सह-निर्माता निधि दत्ता ने मेधा के चयन पर कहा, 'वरुण के साथ मेधा की केमिस्ट्री स्क्रीन पर ताजगी लेकर आएगी। उनकी मासूमियत और ईमानदारी इस किरदार के लिए जरूरी थीं। ‘बॉर्डर 2’ जैसी संवेदनशील फिल्म में एक नई और सशक्त महिला आवाज का होना बहुत मायने रखता है।'
4/7Image Source : @medhaarana/Instagram
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने मेधा को कास्ट करने की वजह बताते हुए कहा, 'हम एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे जो न केवल किरदार को आत्मसात कर सके, बल्कि उस क्षेत्र की बोली और संस्कृति को भी सहजता से अपना सके। मेधा ने हमें अपने ऑडिशन के दौरान बहुत प्रभावित किया। उनकी भाषा पर पकड़, अभिनय में सच्चाई और भावनात्मक विविधता ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह इस भूमिका के लिए एकदम सही हैं। हमें विश्वास है कि वह इस किरदार में गहराई और यथार्थवाद लाएंगी।'
5/7Image Source : @medhaarana/Instagram
मेधा राणा ने फिल्मों में आने से पहले कई मडॉलिंग प्रोजेक्ट्स किए हैं। बड़े पर्दे पर आने से पहले उन्होंने ओटीटी वेब सीरीज की राह चुकी। लंदन फाइल्स दमदार डेब्यू से उन्हें पहचान मिली और उनके काम की सराहना की गई। इसके अलावा 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' और 'इश्क इन दी एयर' जैसे शो में भी नजर आईं। इसके अलावा 'फ्राइडे नाइट प्लान' के जरिए उन्होंने दर्शकों चक पहुंच बनाई। सभी अनुभवों और मेहनत के बाद अब वह ‘बॉर्डर 2’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर अगले कदम की ओर बढ़ रही हैं।
6/7Image Source : @medhaarana/Instagram
मेधा ने अपने करियर की शुरुआत 16 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से की और लैकमे फैशन वीक और कोलंबे फैशन वीक में रैंप पर दिखीं। निता डोंगरे, मनीष मल्होत्रा, पायल सिंघल के फैशन शो के लिए भी वो वॉक कर चुकी हैं। मेधा ने कैडबरी फ्यूज, लेंसकार्ट, मेकालिन, ट्रेजमी, सैमसंग, नेसकैफे, पोंड्स और लिवॉन जैसे बड़े ब्रांड्स के टीवी एड्स में काम किया। साल 2021 में अरमान मलिक के गाने 'बरसात' के म्यूजिक वीडियो में मेधा को देखा गया।
7/7Image Source : @medhaarana/Instagram
मेधा राणा का जन्म 25 दिसंबर 1999 को गुड़गांव, हरियाणा में हुआ। वो फिलहाल 26 साल की हैं। उन्होंने चंडीगढ़ और बैंगलोर से पढ़ाई की है। बैंगलोर के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीबीए की डिग्री ली। अब फिल्मों में उनका अंदाज देखने को मिलेगा। बात करें, 'बॉर्डर' की तो इस फिल्म ने भारत-पाक युद्ध को दिखाया था। ये फिल्म आज भी लोगों में देशभक्ति की भावना जगाती है।