1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. पहले शाहरुख खान की मां का निभाया रोल, अब सुहाना की भी बनेगी मम्मी, KING में हुई एक्ट्रेस की एंट्री!

पहले शाहरुख खान की मां का निभाया रोल, अब सुहाना की भी बनेगी मम्मी, KING में हुई एक्ट्रेस की एंट्री!

Written By: Priya Shukla
Published : Apr 08, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 12:11 pm IST
दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के जन्म के बाद से अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ को दे रही हैं। लेकिन, अब चर्चा है कि दीपिका काम पर वापसी के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि वह आने वाली फिल्म किंग में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी।
1/7 Image Source : Instagram
दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के जन्म के बाद से अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ को दे रही हैं। लेकिन, अब चर्चा है कि दीपिका काम पर वापसी के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि वह आने वाली फिल्म किंग में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान फिल्म में डॉन की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। गौरतलब है कि सुहाना और दीपिका की उम्र में सिर्फ 15 साल का अंतर है।
2/7 Image Source : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का किरदार फिल्म में छोटा लेकिन बहुत अहम होगा। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही दीपिका को इस खास रोल के लिए चाहते थे। भले ही यह मुख्य किरदार न हो, लेकिन दीपिका ने खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लिया है।
3/7 Image Source : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का किरदार फिल्म में छोटा लेकिन बहुत अहम होगा। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही दीपिका को इस खास रोल के लिए चाहते थे। भले ही यह मुख्य किरदार न हो, लेकिन दीपिका ने खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लिया है।
इससे पहले दीपिका ने 'जवान' के लिए भी कुछ ऐसा ही किया था। इस फिल्म में दीपिका ने शाहरुख खान की मां और पत्नी की भूमिका निभाई थी। एटली की फिल्म में दीपिका सहायक लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में थीं, जिसे अभिनेत्री ने शाहरुख के प्रति अपने प्यार के कारण साइन किया था।
4/7 Image Source : Instagram
इससे पहले दीपिका ने 'जवान' के लिए भी कुछ ऐसा ही किया था। इस फिल्म में दीपिका ने शाहरुख खान की मां और पत्नी की भूमिका निभाई थी। एटली की फिल्म में दीपिका सहायक लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में थीं, जिसे अभिनेत्री ने शाहरुख के प्रति अपने प्यार के कारण साइन किया था।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ओम शांति ओम से शुरू हुआ ये सफर चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। अब ये जोड़ी सिद्धार्थ आनंद की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग में साथ नजर आएगी। खबरें हैं कि अगले साल दोनों पठान 2 में भी साथ आएंगे।
5/7 Image Source : Instagram

फिल्म किंग की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह बदले की भावना से भरपूर एक एक्शन थ्रिलर हो सकती है। यह 2000 में आई फिल्म बिच्छू और फ्रेंच फिल्म लियोन: द प्रोफेशनल से प्रेरित हो सकती है।
6/7 Image Source : Instagram
फिल्म किंग की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह बदले की भावना से भरपूर एक एक्शन थ्रिलर हो सकती है। यह 2000 में आई फिल्म बिच्छू और फ्रेंच फिल्म लियोन: द प्रोफेशनल से प्रेरित हो सकती है।
इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं। यह सुहाना की कुल मिलाकर दूसरी और पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म है।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement