फैशन ट्रेंड में हैं कफ्तान सूट, करीना से जाह्नवी कपूर तक सेलेब्स का पसंदीदा ट्रेडिशनल आउटफिट
फैशन ट्रेंड में हैं कफ्तान सूट, करीना से जाह्नवी कपूर तक सेलेब्स का पसंदीदा ट्रेडिशनल आउटफिट
त्योहार पर आरामदायक और कुछ स्टाइलिश पहनना है तो कफ्तान सूट बेस्ट ऑप्शन हैं। इन दिनों एक से एक खूबसूरत कफ्तान फैशन में हैं। करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक सेलेब्स कफ्तान में नज़र आते हैं। देखिए कफ्तान के डिजाइन।
Published : Oct 21, 2026 11:30 am IST, Updated : Oct 21, 2026 11:30 am IST
1/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
इन दिनों क्लासिक कफ्तान सूट फैशन में हैं। कभी कफ्तान सिर्फ कैजुअल लाउंज ड्रेस माने जाते थे, लेकिन अब इन्हें फैशन ट्रेंड में शामिल किया जा चुका है। डिजाइनर इन्हें जरदोजी, मिरर वर्क और बारीक धागे की कढ़ाई वाले डिजाइन के साथ पेश कर रहे हें। आराम और सेरेमोनियल एलिगेंस को मिलाकर, मॉडर्न एथनिक काफ्तान महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
2/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
अगर आप कुछ आरामदायक पहनना चाहती हैं और त्योहार, सेलिब्रेशन या पार्टी में खुद को स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं, तो कफ्तान अच्छा ऑप्शन है। करीना कपूर अक्सर खूबसूरत कफ्तान सूट और ड्रेस में नजर आती हैं।
3/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
एथनिक काफ्तान का चलन सीधे तौर पर डेस्टिनेशन रिजॉर्ट वेडिंग और कोस्टल जगहों पर होने वाले इवेंट्स को खास बनाने के लिए काफी चलन में हैं। प्री-वेडिंग इवेंट्स के लिए कफ्तान काफी अच्छा आउटफिट है। इसमें मौसम और फैशन के हिसाब से कढ़ाई और काम किया जाता है।
4/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
ग्लिटरिंग मिरर वर्क वाले चमकीले पीले कफ्तान हल्दी सेरेमनी के लिए बहुत पॉपुलर हैं, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं। खास बात ये है कि इन्हें जीनत अमान की तरह उम्रदराज महिलाएं भी आसानी से पहन सकती हैं और इससे उन्हें एक ग्लैमरस, फ्रेश और पॉलिश्ड लुक मिलता है।
5/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
एक्ट्रेस कृति शेट्टी की तरह आप वाइन कलर का कफ्तान खरीद सकती हैं। ये किसी भी इवेंट में आपको अलग लुक देने वाला आउटफिट है जो भरपूर आराम देता है। शानदार काम और कपड़ा आपको भरपूर आराम देगा।
6/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
हल्की सर्दी से लेकर अच्छी ठंड में भी कफ्तान पहने जा सकते हैं। इनका मोटा कपड़ा ठंड से आपको बचाता है और आरामदायक लेकिन स्टाइलिश लुक देता है। आपको अपने विंटर कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
7/7Image Source : Insta: @sureenachowdhri
मौसम के हिसाब से आप गर्मी के लिए हल्के सिल्क, मोडल सैटिन, जॉर्जेट और शिफॉन के कपड़े वाले आसानी से फ्लो करने वाले कफ्तान ले सकती हैं। वहीं शाम के फंक्शन के लिए, रिच वेलवेट और हेवी रॉ सिल्क कफ्तान स्ट्रक्चर, गर्माहट और शाही लग्जरी के लिए वेलवेट वाले कफ्तान अच्छे हैं। ठंड में सेलिब्रेशन और फॉर्मल नाइट रिसेप्शन के लिए कफ्तान आइडियल ऑप्शन हैं।