Published : Oct 03, 2025 06:11 pm IST, Updated : Oct 03, 2025 06:11 pm IST
1/6Image Source : Instagram@dhanushkraja
साउथ सुपरस्टार धनुष बीते 1 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर सुर्खियों में रहे। साथ ही अब जल्द ही कृति सैनन के साथ बॉलीवुड फिल्म 'तेरे इश्क में' भी नजर आने वाले हैं। इसका टीजर बीते दिनों रिलीज हो गया है। धनुष आज सिनेमाई दुनिया के सुपरस्टार एक्टर हैं और अब हिट डायरेक्टर भी बन गए हैं। लेकिन धनुष का फलक चूमती इस शोहरत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। कभी अपने लुक को लेकर ताने सुनने वाले धनुष कभी शेफ बनना चाहते थे। लेकिन बाद में एक्टिंग में अपना लक आजमाया और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। धनुष ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी बीते कुछ समय पहले टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। (फोटो साभार-Instagram@dhanushkraja)
2/6Image Source : Instagram@dhanushkraja
धनुष अब केवल साउथ और बॉलीवुड सिनेमा तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं अगले साल धनुष हॉलीवुड सुपरस्टार सिडनी स्वीनी के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। 'स्ट्रीट फाइटर' नाम की ये फिल्म अगले साल 2026 को रिलीज होगी। (फोटो साभार-Instagram@dhanushkraja)
3/6Image Source : Instagram@dhanushkraja
धनुष ने साल 2002 में फिल्म 'थुलुवाढो इलामाई' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। धनुष ने जब बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की तो लोगों ने उनके लुक को लेकर कई तरह की बातें कीं। इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें खूब ताने भी मारे। लेकिन धनुष ने अपने जुनून को जिंदा रखा और अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई। (फोटो साभार-Instagram@dhanushkraja)
4/6Image Source : Instagram@dhanushkraja
धनुष अब तक 57 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें कई बेहतरीन फिल्में असुरान, बड़ा चेन्नई, अतरंगी रे और रांझणा जैसी फिल्में शामिल हैं। बीते दिनों धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई भी 1 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्टिंग के साथ धनुष ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी खुद किया है। (फोटो साभार-Instagram@dhanushkraja)
5/6Image Source : Instagram@dhanushkraja
कम लोग जानते हैं कि धनुष का असली नाम वेंकटेंश प्रभु है और अपने स्टेज नाम धनुष के तौर पर पहचाने जाते हैं। धनुष ने सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड में भी सुपरहिट फिल्म रांझणा दी है। अपनी एक्टिंग के दम पर धनुष ने एक बनारसी लड़के का दमदार किरदार निभाया था। अब धनुष जल्द ही कृति सैनन के साथ नजर आने वाले हैं। (फोटो साभार-Instagram@dhanushkraja)
6/6Image Source : Instagram@dhanushkraja
धनुष ने स्टार बनते ही साल 2004 में रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। शादी से पहले दोनों की दोस्ती थी और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की शादी करीब 20 साल चली और 2 बेटे भी हैं। लेकिन साल 2022 में दोनों ने अपनी जिंदगी में कठिन फैसला लिया और तलाक ले लिया। (फोटो साभार-Instagram@dhanushkraja)