तलाक की खबरों के बीच, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक कर रहे हैं बेबी प्लानिंग? कपल ने तोड़ी चुप्पी
तलाक की खबरों के बीच, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक कर रहे हैं बेबी प्लानिंग? कपल ने तोड़ी चुप्पी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के 9 साल बाद उनके तलाक की खबरें सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल अब अपने बेबी प्लानिंग को लेकर चर्चा में है। तलाक की अफवाहों के बीच खतरों के खिलाड़ी की मगर रानी दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ी है।
Published : Apr 25, 2025 04:50 pm IST, Updated : Apr 25, 2025 04:54 pm IST
1/7Image Source : Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के 9 साल पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल अब अपने बेबी प्लानिंग को लेकर चर्चा में है। तलाक की अफवाहों के बीच खतरों के खिलाड़ी की मगर रानी दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ी है।
2/7Image Source : Instagram
टीवी की दुनिया के मशहूर सेलेब कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। टीवी स्क्रीन से दूर होने के बावजूद दोनों अपने व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में अपने एक व्लॉग में विवेक और दिव्यांका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनसे उनके बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा तो दिव्यांका ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया।
3/7Image Source : Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी के प्रेग्नेंट होने की अटकलें अक्सर लगाई जाती हैं। हाल ही में, ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि वह और विवेक दहिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब, जब एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वे कब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं तो विवेक ने कहा, 'इसका जवाब मेरे पास नहीं है। इसका जवाब खुदा के पास है। भगवान, अल्लाह, उनके पास है। उनसे जाकर पूछो। जब होगा तब पता चल जाएगा।'
4/7Image Source : Instagram
दिव्यांका ने चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'कौन ही रोक पाएगा इस तरह की फैल रही जानकारी को?' इस पर विवेक दहिया ने जवाब दिया, 'हम चाह कर भी नहीं रोक पाएंगे। अगर हम बच्चा प्लान कर रहे होते तो छुपाते क्यों।'
5/7Image Source : Instagram
इसी व्लॉग में, दिव्यांका जिन्हें डेंगू हुआ है। उन्होंने अपनी चिंता साझा करते हुए प्रशंसकों से पूछा कि क्या डेंगू शरीरी पर खुजली होती है। साथ ही अपनी हेल्थ अपडेट भी दी। बात करें दिव्यांका और विवेक की तो दोनों को हिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, इस जोड़े ने 2016 में भोपाल में शादी कर ली।
6/7Image Source : Instagram
इसके पहले एक यूजन ने उनसे तलाक की खबरों का सच पूछा तो एक्टर ने जवाब में कहा, 'हां, हो रहा है... ये क्या सवाल है? जिनका तलाक होने वाला होता है वो साथ में ये सब बना रहे होते हैं?'
7/7Image Source : Instagram
हिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी घर-घर में मशहूर हो गईं। इसके अलावा, वह 'ये है चाहतें', 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'इंतजार', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले' जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। इस बीच, विवेक दहिया ने 'ये है मोहब्बतें', 'कयामत की रात', 'कवच काली शक्तियों से', 'नच बलिए' और कई शो में नजर आ चुके हैं।