Year Ender 2024: जुनैद खान से लेकर अंजिनी धवन तक, इन 5 सितारों के डेब्य की धमक से गूंजा बॉलीवुड
Year Ender 2024: जुनैद खान से लेकर अंजिनी धवन तक, इन 5 सितारों के डेब्य की धमक से गूंजा बॉलीवुड
साल 2024 बॉलीवुड में कई नए सितारों ने कदम जमाए। कई सितारे ऐसे रहे जिनकी पहली फिल्म देखने के बाद ही दर्शक तारीफ करने लगे। ऐसे ही 5 डेब्यू एक्टर्स के बारे में आपको बताएंगे।
Published : Dec 21, 2024 12:00 am IST, Updated : Dec 21, 2024 12:00 am IST
1/6Image Source : Instagram
साल 2024 बॉलीवुड के लिए काफी अलग रहा। इस साल कई हिट फिल्में मिली तो कई सुपरफ्लॉप भी रहीं। इस साल ने फिल्म इंडस्ट्री को काफी सरप्राइज दिए और शॉक भी। इस साल कई सितारों ने डेब्यू भी किया, लेकिन कुछ ही नई प्रतिभाओं ने लोगों का दिल जीता। इस साल सबसे ज्याद प्रभाव डालने वाली डेब्यू एक्टर्स की लिस्ट में कौन-कौन है ये आपको आज हम बताएंगे। 5 ऐसे डेब्यू की बात करेंगे जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा और इनके काम की तारीफें भी जमकर हुईं।
2/6Image Source : Instagram
प्रतिभा रांटा- साल 2024 में प्रतिभा रांटा ने 'लापता लेडीज' से डेब्यू किया। इस फिल्म में ऑस्कर में भी जगह बनाई। फिल्म में प्रतिभा ने जया नाम की लड़की का किरदार निभाया था। उनके अभिनय में काफी गहराई और भावनात्मक जटिलता देखने को मिली। अपनी डेब्यू फिल्म से ही एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बना ली। इस किरदार में एक्ट्रेस ने जान फूंक दी और फिल्म का ये सबसे प्रभावी किरदार बन गया।
3/6Image Source : Instagram
जुनैद खान- सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने साल 2024 में अपनी पहली फिल्म 'महाराज' से बॉलीवुड में कदम रखा। एक पत्रकार की कहानी पर आधारित इस पीरियड ड्रामा ने जुनैद को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका दिया। करसनदास मुलजी के रूप में उनका अभिनय सराहा गया था। फिल्म ने उनके अभिनय के लिए काफी ध्यान आकर्षित किया और प्रशंसक उन्हें अपने पिता की छाया से बाहर निकलकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते हुए देखने के लिए उत्सुक थे।
4/6Image Source : Instagram
लक्ष्य- लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता लक्ष्य ने 2024 में एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'किल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। टेलीविजन से फिल्मों में उनकी एंट्री कारगर रही। उन्होंने स्क्रीन पर तीव्र ऊर्जा और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। एक्शन हीरो के रूप में लक्ष्य सामने आए।
5/6Image Source : Instagram
नितांशी गोयल- बाल कलाकार के रूप में अपने सफल करियर के बाद नितांशी गोयल ने साल 2024 की फिल्म 'लापता लेडीज' में मुख्य भूमिका निभाई। फूल के किरदार में उन्हें देखना दिलचस्प रहा। ग्रामीण परिवेश में एक युवा लड़की फूल कुमारी का उनका चित्रण दिल को छूने वाला और स्वाभाविक था। नितांशी की उपस्थिति की फिल्म में काफी तारीफ हुई।
6/6Image Source : Instagram
अंजिनी धवन- अभिनेता वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने साल 2024 की सीरीज 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह सीरीज एक युवा लड़की के पारिवारिक जीवन की कहानी कहती है, जिसमें अंजिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें उनकी स्वाभाविक अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। जीवंत और ऊर्जावान किरदार बिन्नी के उनके चित्रण की प्रशंसा इसकी प्रामाणिकता और प्रासंगिकता के लिए की गई। 'बिन्नी एंड फैमिली' में अंजिनी के प्रदर्शन ने इंडस्ट्री में उनकी शानदार शुरुआत को चिह्नित किया।